फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amit Shah says Guns and missiles are being made in UP to shell Pakistan

बरेली में बोले गृहमंत्री अमित शाह: पाकिस्तान पर गोले बरसाने के लिए यूपी में बन रहीं तोपें-मिसाइलें

Fri, 03 May 2024 05:12 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 03 May 2024 05:12 AM IST
सार

बरेली के हार्टमैन रामलीला मैदान पर बृहस्पतिवार को आयोजित जनसभा में गृहमंत्री अमित शाह समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में यूपी में केवल देसी कट्टे बनते थे। अब यहां  मिसाइल और तोपें बन रही हैं, जो पाकिस्तान पर गोले बरसाने का काम करेंगी।

विज्ञापन
Amit Shah says Guns and missiles are being made in UP to shell Pakistan
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में यूपी में केवल देसी कट्टे बनते थे। अब यहां  मिसाइल और तोपें बन रही हैं जो पाकिस्तान पर गोले बरसाने का काम करेंगी। बरेली के हार्टमैन रामलीला मैदान पर बृहस्पतिवार को आयोजित जनसभा में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले पश्चिमी यूपी के जिलों से लोग पलायन कर रहे थे, मगर अब गुंडे-बदमाश भाग रहे हैं। यहां वाहन चोरी कुटीर उद्योग का रूप ले चुका था। उसकी जगह भाजपा की सरकार में वाहन बनाने की फैक्ट्रियां लग रही हैं। यहां के युवा चेन स्नेचिंग कर रहे थे, पर आज पीएम मोदी के नेतृत्व में वह मेडिकल डिवाइस बना रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में यूपी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, गोरखपुर एक्सप्रेसवे, बलिया एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे समेत 14 एक्सप्रेसवे का जाल बुनने का काम किया गया है। पहले सात हजार नेशनल हाईवे थे, अब 12 हजार हो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि काशी विश्वनाथ का मंदिर औरंगजेब तोड़कर गया था, तब से जस का तस था। पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को बनाकर बाबा को फिर से सम्मान दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने सवाल किया कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए था या नहीं। 70 साल से कांग्रेस राम मंदिर के मसले को भटका और अटका रही थी। आपने दूसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाया और 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के अचल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा हो गई। यह चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का है, कश्मीर से लेकर केरल तक आतंकवाद को समाप्त करने का है। छत्तीसगढ़ से लेकर झारखंड तक नक्सलवाद को समाप्त करने और पूरे उत्तर प्रदेश को गुंडों से मुक्त करने का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के सिवा कोई यादव नहीं दिखता
गृहमंत्री ने कहा कि यहां यादव समाज बहुत बड़ी संख्या में रहता है। अखिलेश अपने आप को यादवों का खैरख्वाह कहते हैं। मैं इनसे पूछता हूं कि क्या आपको अपने परिवार के सिवा कोई यादव नहीं दिखता? पांचों यादव आपने अपने परिवार से दे दिए। मुझे बताइए कि बदायूं के यादवों का नंबर कब लगेगा?

संतोष गंगवार को साधा, बोले पार्टी ने अच्छा सोचा है : मंच से ही गृहमंत्री ने संतोष गंगवार और समर्थकों को भी साधा। उन्होंने कहा कि वर्ष 1989 से बरेली भाजपा का गढ़ रहा है और इस बार पार्टी ने संतोष गंगवार के लिए नई भूमिका सोची है। जल्द ही उन्हें नई जिम्मेदारी दी जाएगी। उनके आश्वासन के बाद टिकट कटने से नाराज संतोष गंगवार के समर्थकों में भी उत्साह दिखा।

27 मिनट के भाषण में 14 बार बरेली का नाम, प्रणाम भी किया
गृहमंत्री ने 27 मिनट के भाषण में 14 बार बरेली का नाम लिया। बरेली की जनता से रिश्ता मजबूत करने के लिए उन्होंने यहां के महात्म्य का भी जिक्र किया। अपनी बात की शुरुआत में उन्होंने युवाओं को जिगर का टुकड़ा कहकर संबोधित किया। उन्होंने बाबा अलखनाथ और बाबा त्रिवटीनाथ, महाभारत और द्रौपदी की जन्मस्थली को प्रणाम भी किया।

राहुल को पीएम बनाना चाहती हैं सोनिया- शाह
गृहमंत्री ने कहा कि वर्ष 2010 और 2012 में बरेली में भीषण दंगे हुए। सपा और कांग्रेस वाले कहीं बरेली वालों के साथ खड़े नहीं हुए। वर्ष 2017 में भाजपा की सरकार बनी तो योगी ने यूपी को दंगामुक्त कराने का काम किया। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। सोनिया, राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं। ये लोग जनता का भला नहीं कर सकते हैं।

भाजपा ने डंके की चोट पर राम मंदिर बनवाया : शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी, चार जून को इसका समापन कांग्रेस ढूंढो यात्रा के रूप में होगा। भाजपा ने डंके की चोट पर राम मंदिर बनवाया। सपा मुखिया अखिलेश , राहुल बाबा और प्रियंका गांधी को निमंत्रण भी दिया पर ये नहीं आए। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, वन मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना, महापौर उमेश गौतम मंच पर मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed