{"_id":"5ef7a0578ebc3e42d162c792","slug":"gun-shot-on-woman-bareilly-news-bly41080366","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तरफा प्यार में सिरफिरे ने युवती को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तरफा प्यार में सिरफिरे ने युवती को गोली मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजगंज। एकतरफा प्यार में एक सिरफिरे ने घर में घुसकर युवती को गोली मार दी। उसे बचाने के लिए उसकी भतीजी दौड़ी तो उस पर भी फायर कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। वारदात को अंजाम देकर युवक भागा तो ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और तमंचा छीनकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने घायल बुआ-भतीजी को नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने युवती के भाई की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नवाबगंज के डंडिया फैज्जुला गांव का शंकरलाल शनिवार सुबह करीब 11 बजे साइकिल से हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव पहुंचा और घर में घुसकर तमंचे से युवती पर फायर कर दिया। गोली युवती के हाथ में लगा। युवती को बचाने के लिए उसकी भतीजी दौड़ी तो सिरफिरे ने दोबारा तमंचा लोड करके उसके पैर में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर गांववाले इकट्ठे हो गए। उन्होंने वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
सिरफिरा बोला- साथ जी नहीं सकते तो मर तो सकते हैं
- थाने में बैठे आरोपी ने बताया कि बरेली कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उसका युवती से प्रेमप्रसंग हुआ था। युवती को एमए तक की शिक्षा भी उसने अपने खर्चे से दिलाई थी। अब प्रेमिका के घरवालों ने उसकी मर्जी के बिना शादी तय कर दी है। 29 जून को उसकी बरात आनी है। एक दिन पहले प्रेमिका की कॉल उसके पास आई। उसने कहा, यदि दोनों साथ जी नहीं सकते तो मर तो सकते हैं। इस पर वह प्रेमिका के साथ आत्महत्या करने के इरादे से उसके घर पहुंचा था। उसका इरादा प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद गोली मारकर आत्महत्या करने का था, इसलिए दो कारतूस ही साथ लाया था। प्रेमिका को गोली मारते वक्त उसकी भतीजी बीच में आ गई तो उस पर भी गोली चलानी पड़ी।
विज्ञापन
- आरोपी शंकरलाल कॉलेज के समय से युवती से एकतरफा प्यार करता है। किसी ने उसे मोबाइल पर युवती की शादी तय होने की सूचना दे दी, जिस पर वह तमंचा लेकर लड़की के घर पर पहुंच गया और उसे जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इसमें युवती और उसकी भतीजी घायल हो गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। - महेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर हाफिजगंज