फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gulal sparks ruckus, report on 250

Bareilly News: गुलाल से भड़की बवाल की चिंगारी, 250 पर रिपोर्ट

Wed, 26 Jul 2023 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Gulal sparks ruckus, report on 250
बरेली। कांवड़ यात्रा के दौरान जोगी नवादा में बवाल करने वालों पर शिकंजा कस गया है। पहले कांवड़ियों की ओर से पार्षद उस्मान समेत 150 लोगों पर रिपोर्ट कराई गई थी। वीडियो से पता लग रहा है कि शुरू में गुलाल फेंकने पर बवाल की चिंगारी भड़की। पहले एक पक्ष ने पथराव शुरू किया, फिर दूसरे पक्ष की ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। पुलिस ने भीड़ में शामिल करीब 250 लोगों पर रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

बारादरी थाने में जोगी नवादा चौकी प्रभारी अमित कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक इबादत स्थल पर चूने जैसा सफेद पाउडर फेंकने के बाद प्रतिक्रिया में पथराव किया गया। चौकी प्रभारी ने किसी कांवड़िये को नामजद नहीं किया है, पर लिखा है कि पथराव के बाद भीड़ ने पीलीभीत बाईपास पर जाम लगा दिया। इस एफआईआर का आधार पुलिस की ओर से बनाए गए वीडियो, आसपास के 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुुटेज और इतने ही मोबाइल फोन से तैयार वीडियो हैं।
विज्ञापन


पुलिस की एफआईआर में ये है जिक्र

एसआई अमित कुमार ने रिपोर्ट में दर्ज कराया है कि रविवार दोपहर दो बजे वह टीम के साथ ड्यूटी पर थे। कांवड़ियों के जत्थे का गोसाई गौटिया से इबादत स्थल, वनखंडीनाथ मंदिर होते हुए कछला घाट जाना प्रस्तावित था। जत्थे के साथ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मुस्तैद थी। जत्था जैसे ही इबादत स्थल के पास पहुंचा, कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने सफेद पाउडर (चूने जैसा) उड़ाया। इसकी प्रतिक्रिया में कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। इससे दोनों पक्षों के लगभग 200-250 लोग पथराव करने लगे। थाने की सरकारी गाड़ी पर भी पथराव कर शीशे तोड़ दिए गए। पुलिस वाले मुश्किल से बच पाए। यहां से हटाया गया तो भीड़ ने सुरेश शर्मा नगर चौराहे के पास पीलीभीत बाईपास पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed