{"_id":"66c692b825706dee0a0852d6","slug":"gulabrai-inter-college-winner-in-under-19-boys-category-bareilly-news-c-4-lko1018-463877-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अंडर-19 बालक वर्ग में गुलाबराय इंटर कॉलेज विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अंडर-19 बालक वर्ग में गुलाबराय इंटर कॉलेज विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई जनपदीय विद्यालयीय बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता
बरेली। जनपदीय विद्यालयीय बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। इसमें बैडमिंटन अंडर-19 बालक वर्ग में गुलाबराय इंटर कॉलेज व बालिका वर्ग में महावीर प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज विजेता रहा। दूसरी ओर टेबल टेनिस अंडर-19 बालक में राजकीय इंटर कॉलेज विजेता रहा।
बैडमिंटन अंडर- 19 बालक वर्ग में गुलाबराय इंटर कॉलेज विजेता व मनोहर भूषण इंटर कॉलेज उपविजेता रहा। अंडर-17 में राजकीय इंटर कॉलेज विजेता, हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज उपविजेता रहा। अंडर- 14 में बहेड़ी का केसर इंटर कॉलेज विजेता व हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज उपविजेता रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग में महावीर प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज विजेता व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उपविजेता रहा। अंडर-17 में नवाबगंज के जेपीएन इंटर कॉलेज विजेता व मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज उपविजेता, अंडर-14 में द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज विजेता व रामभरोसे गर्ल्स इंटर कॉलेज उपविजेता रहा।
वहीं टेबल टेनिस अंडर-19 बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज विजेता, अंडर-17 में राजकीय इंटर कॉलेज, अंडर-14 में बेसिक स्कूल विजेता रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग में हवलदार अब्दुल हमीद इंटर कॉलेज विजेता व इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज उपविजेता रहा। अंडर-17 में दलपतपुर का राजकीय हाईस्कूल विजेता व इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज उपविजेता, अंडर- 14 में बेसिक स्कूल्स विजेता व इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज उपविजेता रहा। मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद के अनुसार टीमों का चयन प्रदर्शन के आधार पर किया गया। सभी चयनित टीमें 27 अगस्त को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली मंडलीय विद्यालयीय बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह व आरएसओ जितेंद्र यादव ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। संवाद