फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gttuli and now run against adulteration stick

अब घटतौली और मिलावट के खिलाफ चला डंडा

Sun, 18 Sep 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 18 Sep 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
Gttuli and now run against adulteration stick
जांच करते एडीएम
डीएम पंकज यादव के निर्देश पर अब पेट्रोल पंपों पर हो रही घटतौली और मिलावट के साथ ही खाद्य तेलों की गड़बड़ियों को पकड़ने के लिए छापे मारे गए। शनिवार को प्रशासनिक टीम ने तीन पेट्रोल पंप चेक किए हालांकि हैरत यह है कि कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली। शहामतगंज की दो फर्मों से इडेबिल आयल के दो ब्रांडों के नमूने भरे गए हैं। 
विज्ञापन

एडीएम वित्त मनोज कुमार आपूर्ति और बाट माप विभाग अधिकारियों की टीम लेकर एचपीसी और बीपीसी पेट्रोल पंपों की चेकिंग कराने पहुंचे। टीम पटेल चौक स्थित विशेश्वर फिलिंग स्टेशन पहुंची यहां मशीन चेक किए गए जो सही मिले। इसके बाद टीम माली पुलिया स्थित हरीचंद लाला और विश्वविद्यालय गेट के सामने एचपीसी पंप पर पहुंची। टीम ने इन दोनों पर भी मशीनों से माप चेक कर लौट गयी। टीम ने इन पंपों से डीजल पेट्रोल नमूने नहीं लिए। जिले में ज्यादातर पंपों पर डीजल में केरोसिन मिलाकर बेचा जा रहा है लेकिन नमूना न लिया जाना हैरत में डालने वाला है। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन (एफएसडीए) टीम लेकर शहामतगंज बाजार पहुंचे। टीम श्री ओम फर्म पहुंची और जय भारत इडेबिल ऑयल का नमूना लिया। बिहारी ब्रदर्स प्रतिष्ठान से चक्र ब्लेंडेड इडेबल आयल नमूना भरा। दो फर्मों पर कार्रवाई होते ही पूरी बाजार में खबर फैल गयी। इस दौरान कई कारोबारी शटर गिरा कर इधर उधर हो गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि दोनों मार्कों का नमूना लैब में जांच हेतु भेजा जाएगा, रिपोर्ट मिलने पर ही कोई कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed