फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   GST's SIB team raids cement and fertilizer establishment

Bareilly News: जीएसटी की एसआईबी टीम का सीमेंट व उर्वरक प्रतिष्ठान पर छापा

Wed, 14 Feb 2024 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
GST's SIB team raids cement and fertilizer establishment
आंवला। कर चोरी की आशंका में जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने मंगलवार को कस्बे के रामनगर रोड पर स्थित एक सीमेंट व उर्वरक प्रतिष्ठान पर छापा मारा। इस दौरान स्टाॅक रजिस्टर सहित अन्य कागजात खंगाले। प्रतिष्ठान के ऊपर बने मकान में भी जांच की। टीम ने वीडियो रिकॉर्डिंग भी की। इसकी सूचना पर आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप सहित अन्य कई जनप्रतिनिधि भी पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों से बात की।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कर चोरी की गुप्त शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। कुछ देर यहां रुकने के बाद सांसद भी चले गए। अधिकारियों ने जांच पूरी होने से पहले कोई भी जानकारी देने से इन्कार किया है। मंगलवार दोपहर एक बजेे डीसी एसआईबी राजीव पांडेय के नेतृत्व में टीम व्यापारी उमेश कुमार, संजीव कुमार के प्रतिष्ठान पर पहुंची। टीम ने स्टॉक रजिस्टर समेत अन्य कागजात कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मौजूदगी में जांच की गई। कागजात के आधार पर मौके पर मौजूद स्टॉक का मिलान किया गया। टीम ने कर्मचारियों से पूछताछ भी की। डीसी एसआईबी राजीव पांडेय ने बताया कि देर रात तक जांच चलेगी। फर्म के अन्य कई गोदाम का भी निरीक्षण किया जाना है। देर रात तक टीम वहां डटी रही। कार्रवाई की सूचना पर कस्बे में अफवाह फैल गई। जांच के डर से सरगम रोड, स्टेट बैंक रोड पर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed