{"_id":"61044be08ebc3e0df55fe47d","slug":"gst-sib-raid-on-khalsa-traders-bareilly-news-bly454780593","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालसा ट्रेडर्स पर जीएसटी एसआईबी का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खालसा ट्रेडर्स पर जीएसटी एसआईबी का छापा
विज्ञापन
खालसा ट्रेडर्स पर जांच करने पहुंचीं डिप्टी कमिश्नर नीरा श्रीवास्तव।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी नेताओं ने अभद्रता का आरोप लगाकर किया हंगामा
विज्ञापन
घंटे भर तक टीम ने की जांच पड़ताल, दस्तावेज कब्जे में लिए
बरेली। जीएसटी के पोर्टल पर टैक्स कम भरे जाने की जानकारी सामने आने पर विशेष अन्वेषण शाखा (एसआईबी) की टीम ने शुक्रवार को खालसा ट्रेडर्स पर छापा मारा। व्यापारी ने टीम को अंदर आने से रोका तो उनके बीच विवाद हो गया। पुलिस के पहुंचने पर टीम ने कार्रवाई शुरू की। सूचना पर वहां पहुंचे व्यापारी नेता टीम पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इसके बाद टीम वहां से कुछ दस्तावेज कब्जे में लेकर लौट गई।
हजियापुर में हरप्रीत सिंह का खालसा ट्रेडर्स के नाम से प्रतिष्ठान है। उनका सीमेंट, सरिया के अलावा ऑटोमोबाइल का कारोबार है। पोर्टल पर टैक्स कम दर्शाये जाने पर शुक्रवार दोपहर ढाई बजे ट्रेड टैक्स की डिप्टी कमिश्नर नीरा श्रीवास्तव टीम के साथ उनके यहां स्टॉक चेक करने पहुंचीं। टीम ने एजेंसी में घुसते ही स्टाफ से रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिए। व्यापारी का आरोप है कि टीम ने उन लोगों से अभद्रता की। छापे की खबर व्यापारियों के बीच फैली तो कुछ ही देर में व्यापारी राजेंद्र गुप्ता, दुर्गेश खटवानी, विशाल मेहरोत्रा, गुलशन सब्बरवाल आदि वहां पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। व्यापारी राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि टीम किसी भी व्यापारी से रजिस्टर नहीं छीन सकती। शांतिपूर्ण माहौल में बातचीत होनी चाहिए। इसके बाद करीब घंटे भर तक व्यापारी नेताओं की मौजूदगी में टीम ने एजेंसी मालिक से जानकारी ली और वहां से कुछ दस्तावेज कब्जे में लेकर चली गई। जांच के दौरान क्या तथ्य सामने आए हैं और क्या कार्रवाई हुई है, इस बारे में विभाग ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घंटे भर तक टीम ने की जांच पड़ताल, दस्तावेज कब्जे में लिए बरेली। जीएसटी के पोर्टल पर टैक्स कम भरे जाने की जानकारी सामने आने पर विशेष अन्वेषण शाखा (एसआईबी) की टीम ने शुक्रवार को खालसा ट्रेडर्स पर छापा मारा। व्यापारी ने टीम को अंदर आने से रोका तो उनके बीच विवाद हो गया। पुलिस के पहुंचने पर टीम ने कार्रवाई शुरू की। सूचना पर वहां पहुंचे व्यापारी नेता टीम पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इसके बाद टीम वहां से कुछ दस्तावेज कब्जे में लेकर लौट गई।