फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   GST raid at Rahbar Meat Factory in Bareilly

GST Raid: बरेली में रहबर फूड्स और मारिया फ्रोजन मीट फैक्टरी पर जीएसटी का छापा, देर रात तक जारी रही जांच

Wed, 21 Jan 2026 09:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Jan 2026 09:11 PM IST
सार

बरेली में मीट फैक्टरी रहबर फूड्स और मारिया फ्रोजन पर एक बार फिर जीएसटी ने छापा मारा है। जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा के अफसरों की टीम बुधवार को पुलिस के साथ फैक्टरी में पहुंची और गेट बंद कराकर जांच शुरू कर दी। देर रात तक जांच चलती रही। 

विज्ञापन
GST raid at Rahbar Meat Factory in Bareilly
मीट फैक्टरी रहबर फूड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में शाहजहांपुर रोड पर स्थित रहबर फूड्स व मारिया फ्रोजन मीट फैक्टरी पर बुधवार दोपहर वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने छापा मारा। जोन के चार जिलों की एसआईबी टीमें अपराह्न तीन बजे फैक्टरी पहुंचीं। गेट और कर्मियों के मोबाइल फोन बंद करवाकर कार्रवाई शुरू की। देर रात तक टीम की कार्रवाई जारी रही। 

विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के मुताबिक, टीम ने पशुओं की कटान से संबंधित आंकड़े जुटाए। अभिलेख व कंप्यूटरों की हार्डडिस्क भी खंगाली गई। रहबर फूड्स फैक्टरी मुंबई के कारोबारी फिरोज शेख की बताई जा रही है। इसमें संभल के इमरान भी पार्टनर बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान फैक्टरी परिसर को अपने नियंत्रण में लेने के बाद टीम लेखा विभाग में पहुंची। लेन-देन संबंधी दस्तावेज कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन


वित्तीय अनियमितता की आशंका 
विभागीय सूत्रों के मुताबिक, पशुओं की कटान के कुछ आंकड़े रजिस्टर में दर्ज हैं तो कुछ कंप्यूटर में फीड हैं। टीम उन्हें खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई टैक्स चोरी और वित्तीय अनियमितता की शिकायतों पर की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज, बिल, इनवॉइस और जीएसटी रिटर्न की बारीकी से जांच कर रही है। अपर आयुक्त ग्रेड-1 आशीष निरंजन ने बताया कि कर चोरी की सूचनाओं पर बरेली जोन के सभी खंड की एसआईबी की संयुक्त टीम गठित कर रहबर फूड्स का सर्वे शुरू कराया है। जांच जारी है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई संबंधित जानकारी दी जा सकती है। 

मीट कारोबारियों में खलबली 
सूत्रों के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब इस कारोबारी समूह पर कार्रवाई हुई हो। करीब दो महीने पहले भी आयकर विभाग संभल और बरेली में इनसे जुड़े ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई थी। उस दौरान मिले इनपुट और अधूरी कड़ियों को जोड़ने के लिए अब दोबारा यह विस्तृत जांच की जा रही है। कार्रवाई से मीट कारोबार से जुड़े अन्य कारोबारियों में खलबली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed