फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   'GST accumulated even more if the market is stable'

‘बाजार संभला तो जीएसटी भी ज्यादा जमा हुआ’

Tue, 17 Nov 2020 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
'GST accumulated even more if the market is stable'
यूपी संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : एएनआई
बरेली। पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सोमवार को शहर पहुंचे वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि कोरोना से प्रभावित कारोबार अब पटरी पर आने लगा है। इसलिए पिछले साल की अपेक्षा तीन माह से जीएसटी ज्यादा जमा हो रहा है। वित्तमंत्री ने एक बातचीत में कहा कि करीब सात माह तक लॉकडाउन और कोरोना से प्रदेश में कारोबार अस्तव्यस्त रहा है। सरकार ने व्यापारिक गतिविधियां संभालने के लिए विभिन्न पैकेज दिए, इससे कारोबार फिर दौड़ने लगा है। स्थिति यह है कि पिछले साल से ज्यादा कारोबार हुआ और आगे यही स्थिति बनी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


वित्तमंत्री ने बताया कि अगस्त से अक्टूबर तक जीएसटी कलेक्शन भी पिछले साल से ज्यादा है। एक सवाल में उन्होंने बताया कि तीन सौ बेड अस्पताल को जल्द शुरू कराया जाना है अभी कोविड 19 सेंटर बना दिया है, इससे लोगों को इलाज और जांच में मदद मिल रही है। इससे पहले वे जनकपुरी स्थित नगर निगम के पूर्व उपसभापति अतुल कपूर के निवास पर गए। पुलिस लाइन हेलीपैड पर भाजपा शहर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा, देवेंद्र जोशी, गुरु मेहरोत्रा, अनुपम कपूर आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed