{"_id":"68cb24d8c44a0310d1032fda","slug":"grp-engaged-in-investigation-no-clue-about-those-who-stole-notes-from-moving-train-bareilly-news-c-4-vns1074-728399-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जीआरपी जांच में जुटी, चलती ट्रेन से नोट उड़ाने वालों का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जीआरपी जांच में जुटी, चलती ट्रेन से नोट उड़ाने वालों का सुराग नहीं
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर के पास मंगलवार रात चलती ट्रेन से नोट बरसाने के मामले में जीआरपी के हाथ दूसरे दिन भी कुछ नहीं लगा है। इस बीच कुछ स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई है। जांच के दौरान यह साफ हो चुका है जो नोट चलती ट्रेन से बरसाए गए थे वह असली थे।
जीआरपी थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मंगलवार रात लखनऊ से बरेली की ओर आ रही ट्रेन के एक कोच से फरीदपुर स्टेशन के पास किसी व्यक्ति ने नोट बरसाने शुरू कर दिए। काफी समय में लोगों ने नोट लूटे भी थे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद जीआरपी टीम मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले यह गाड़ी फरीदपुर से चलने के बाद जंक्शन पर स्टॉपेज लेने के बाद रवाना हो चुकी थी। रात में ही रामपुर और मुरादाबाद स्टेशनों के जीआरपी थानों को सतर्क कर दिया गया, इन दोनों स्थानों पर भी ट्रेन की जांच की गई, लेकिन नोट बरसाने वाले के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। संवाद