फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   GRP constable saved life of mother and son who fell from a moving train in Bareilly

मां-बेटे को मौत के मुंह से खींचा: चलती ट्रेन से मासूम के साथ गिरी महिला, सिपाही ने बचाई जान, देखें वीडियो

Fri, 19 May 2023 01:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 May 2023 01:21 PM IST
सार

गलत ट्रेन में चढ़ने के बाद हड़बड़ाहट में महिला गोद में बच्चे को लेकर उतरने समय ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में पैर फिसलने से गिर गई। जीआरपी के सिपाही की सजगता से दोनों की जान बची।  

विज्ञापन
GRP constable saved life of mother and son who fell from a moving train in Bareilly
चलती ट्रेन से गिरी महिला और उसका बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर चलती ट्रेन से उतरते वक्त एक महिला असंतुलित हो गई। उसकी गोद में बच्चा था। ट्रेन से महिला और बच्चे को गिरता देख जीआरपी के सिपाही ने तत्परता दिखाते हुए उसे हाथ पकड़ कर खींच लिया। जीआरपी के सिपाही की सजगता से महिला और उसके बच्चे की जान बची।  

विज्ञापन


दिल दहलाने वाली यह घटना बृहस्पतिवार शाम करीब पांच की है। महिला अपने पति और बच्चों के साथ जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन नंबर 12392 श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर आकर रुकी। महिला अपने पति और बच्चों के साथ इसी ट्रेन में चढ़ गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पैर फिसलने से गिरी महिला 

बोगी में चढ़ने के बाद उन्हें पता लगा कि वे गलत ट्रेन में चढ़ गए हैं। इसी बीच ट्रेन भी चलने लगी। हड़बड़ाहट में महिला गोद में बच्चे को लेकर उतरने समय अचानक ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में पैर फिसलने से गिर गई। महिला को गिरता देख ड्यूटी पर तैनात जीआरपी के सिपाही चरण सिंह उसे बचाने को दौड़ पड़े। 

UP News: अशरफ का एक लाख का इनामी साला सद्दाम दुबई में, अतीक अहमद का कारोबार संभालने की चर्चा
 

सिपाही चरण सिंह ने महिला का हाथ पकड़ उसे प्लेटफॉर्म पर खींच लिया। महिला गोद में अपने बच्चे को पकड़े रही। महिला का पति और दूसरा बच्चा पहले ही ट्रेन से उतर गए थे। वे दोनों भी मौके पर पहुंच गए। इस घटना को देखकर यात्री दंग रह गए थे। यात्रियों ने बताया कि अगर पलभर की देर होती तो हादसा हो सकता था।  

जानकारी के मुताबिक महिला अपने परिवार के साथ लखनऊ जा रही थी, लेकिन गलती से सुपरफास्ट ट्रेन में चढ़ गई थी। घटना से दंपती सहम गए थे। उन्होंने जान बचाने वाले सिपाही का आभार जताया। वहीं जीआरपी ने दूसरी ट्रेन में दंपती और उनके बच्चों को बैठाया। यात्रियों ने जीआरपी पर सजगता को सराहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed