फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ashraf brother in law Saddam handles business of atiq ahmed in Dubai

UP News: अशरफ का एक लाख का इनामी साला सद्दाम दुबई में, अतीक अहमद का कारोबार संभालने की चर्चा

Fri, 19 May 2023 10:42 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 May 2023 10:42 AM IST
सार

उमेश की हत्या के बाद जब पुलिस ने अशरफ के मददगारों की सूची तैयार की तो सद्दाम पहले नंबर पर था।सद्दाम बरेली में रहकर अशरफ से गुर्गों की मुलाकात कराता था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित हो चुका है।  

विज्ञापन
Ashraf brother in law Saddam handles business of atiq ahmed in Dubai
अतीक अहमद और सद्दाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ का साला सद्दाम दुबई भाग गया है। बृहस्पतिवार को सद्दाम की एक फोटो भी वायरल हुई, जिसमें वह दुबई के किसी स्थान पर दिख रहा है। सूत्रों का कहना है कि एक लाख रुपये का इनामी सद्दाम वहीं से अतीक के विदेशी कारोबार को मैनेज कर रहा है। वहां उसके दो भाई पहले से रह रहे हैं।

विज्ञापन


उमेश पाल की हत्या से पहले सद्दाम ने बरेली जेल में बंद रहे अशरफ की सुख-सुविधाओं के लिए तमाम पुलिसवालों से सेटिंग की थी। सद्दाम की बदौलत ही अशरफ जेल में बेखौफ रहता था। जिससे चाहता मिलता, जो चाहता खाता पीता था। असद समेत अतीक गिरोह के लोग बरेली जेल जाकर घंटों उससे गुफ्तगू भी करते। यह भी कहा जा रहा है कि उमेश पाल की हत्या की पूरी प्लानिंग पर बरेली जेल में ही अंतिम मुहर लगाई गई थी।

विज्ञापन

उमेश की हत्या के बाद जब पुलिस ने अशरफ के मददगारों की सूची तैयार की तो सद्दाम पहले नंबर पर था। बरेली पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया है, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है। उसकी तमाम फोटो वायरल हो रही हैं। 

कई फोटो आईं सामने 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ फोटो सद्दाम ने सोशल मीडिया पर अपलोड की थीं। एक तस्वीर में वह लग्जरी कार के आगे खड़ा दिख रहा है। कार पर नंबर दुबई का दर्ज है। दूसरी फोटो भी दुबई के प्रसिद्ध होटल के पास की है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि सद्दाम के माध्यम से ही अतीक ने दुबई में कई प्रापर्टी खरीदी थीं। एक होटल में भी अतीक ने पैसा लगाया था। इसके साथ खाड़ी के कई देशों में भी अतीक ने रकम लगाई थी। अतीक-अशरफ की 15 अप्रैल को हत्या के बाद विदेशों की संपत्तियों और निवेश को सद्दाम ही मैनेज कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed