फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   groom's uncle got angry and ran the car over the wedding guest in budaun

बरात में बवाल: दूल्हे का फूफा हुआ नाराज तो बरातियों पर चढ़ा दी कार, मची चीख-पुकार, बच्चों समेत 11 घायल

Sat, 11 May 2024 05:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 May 2024 05:21 PM IST
सार

बदायूं के उझानी में दूल्हे के नाराज फूफा ने बवाल मचा दिया। उसने बरातियों पर कार चढ़ा दी, जिससे चीख-पुकार मच गई। बच्चों समेत 11 लोग घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गया। 

विज्ञापन
groom's uncle got angry and ran the car over the wedding guest in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी में बरात चढ़त के दौरान रिश्तेदार से कहासुनी के बाद दूल्हे का फूफा गुस्सा हो गया। उसने बरातियों पर कार चढ़ा दी। बरात में शामिल बच्चों समेत 11 लोग घायल हो गए। बरातियों की भीड़ ने कार घेरने की कोशिश की तो वह हाईवे की ओर कार दौड़ा ले गया। घटना से काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। परिजन ने घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया।

विज्ञापन


मामला शुक्रवार रात करीब 10 बजे का है। उझानी कस्बा निवासी एक व्यक्ति के बेटे की बरात कल्याण सिंह चौक स्थित बरातघर में आई थी। बरात चढ़ते हुए बिजलीघर के पास पहुंची, उसी दौरान एक रिश्तेदार और दूल्हा के फूफा की बरेली के बिसारतगंज निवासी व्यक्ति से कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दूल्हे के फूफा ने हंगामा कर दिया। उसने बरात के बीच से कार दौड़ा दी। बीच बरात में कार घुस आने से जो भी उसके सामने आया, वह घायल हो गया।
विज्ञापन


ये लोग हुए घायल 
घायल बराती और घरातियों में कासगंज जिले के गोहरा निवासी राजेश (32), राजेश की बेटी कुमकुम (10), सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर नगरिया निवासी नवीन चंद्र (12) पुत्र दिनेश, सत्य नारायण, बरेली के सिरौली के गांव पट्टी निवासी सुनील कुमार (30), बिसौल निवासी जगपाल (18), उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव अढ़ाली के नितिन साहू (25), अनमोल (21) , कस्बे के रामलीला नगला निवासी आकाश यादव (20) और एक महिला शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बरातियों ने घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराया। आकाश की हालत गंभीर बताते हुए उसे रात में ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आकाश के पिता महेश ने बताया कि आरोपी शराब के नशे की हालत में था। महेश की ओर से उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। दरोगा मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।

अधिकतर घायलों को परिजन ले गए अपने साथ
घायलों को एक-एक करके सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। चिकित्साधीक्षक राजकुमार गंगवार ने बताया कि घायल रात में एक बजे तक अस्पताल आए। सभी का प्राथमिक उपचार भी किया गया। आकाश के अलावा किसी का गंभीर चोट नहीं थी। घायलों के साथ कई रिश्तेदार भी अस्पताल आए। इलाज के बाद वह घायलों को अपने साथ घर लेकर चले गए।

घटना के बाद फरार हुआ आरोपी 
परिजनों ने घायलों के उपचार के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को बताया कि कार दौड़ाने के बाद आरोपी बरातियों के बीच रूका नहीं। उसे पकड़ने की भी कोशिश की गई। बरातियों में कुछेक लोग कल्याण सिंह चौक तक कार का पीछा करते गए, लेकिन कार को वह घेरने में नाकाम रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed