फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Groom Dances All Night Commits Suicide Before Wedding Procession Departs in bareilly

UP Groom Suicide: पसंद का कोट लाया, रातभर नाचा, बरात जाने से पहले की दूल्हे ने की खुदकुशी; सामने आई ये दो वजह

Sun, 26 Apr 2026 11:56 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 26 Apr 2026 11:56 AM IST
सार

बरेली में दूल्हे ने बरात जाने से पहले खुदकुशी कर ली। बरात जाने से एक दिन पहले दूल्हे ने दोस्तों के साथ जमकर डांस किया था। पसंद का कोट लाया था और मेहंदी भी रचाई थी।

विज्ञापन
Groom Dances All Night Commits Suicide Before Wedding Procession Departs in bareilly
Groom Suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बरेली के शाही में शादी के दिन शनिवार सुबह दूल्हे का शव साप्ताहिक बाजार में पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। चूंकि रात दो बजे तक दूल्हे ने दोस्तों के साथ डीजे पर डांस किया था, इसलिए परिवार इस घटना से अवाक रह गया और हत्या की आशंका जता दी। हालांकि पोस्टमार्टम में लटकने (हैंगिंग) से मौत की पुष्टि हुई है। आत्महत्या की वजह को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मोहल्ला सुभाषनगर निवासी 22 वर्षीय देवेंद्र मौर्य की शादी रिठौरा के उदरनपुर गांव में तय हुई थी। शनिवार को बरात जानी थी। शुक्रवार को लगुन कार्यक्रम धूमधाम से हुआ और डीजे बजाकर खुशियां मनाई गईं। 
विज्ञापन


डीजे की तेज आवाज पर पड़ोसियों ने आपत्ति जताई तो उसे घर के मुख्य दरवाजे के पास लगा दिया गया। रात दो बजे तक साथियों संग डांस करने के बाद देवेंद्र अपने बहनोई और अन्य रिश्तेदारों के साथ सोने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शनिवार तड़के महिलाओं ने मंगलगान शुरू किया तभी पड़ोसियों ने सूचना दी कि देवेंद्र का शव साप्ताहिक बाजार में आम के पेड़ से लटका हुआ है। परिजनों ने पहुंचकर देखा तो देवेंद्र का शव छह फुट की ऊंचाई पर पतली रस्सी से आम की टहनी में बंधा था। 

 

उसके पैर जमीन पर मुड़े हुए थे। लोग हैरान थे कि इतनी कम ऊंचाई से कोई आत्महत्या कैसे कर सकता है। पिता रामदास मौर्य ने कहा कि बेटे की किसी से रंजिश नहीं थी, लेकिन वह आत्महत्या भी नहीं कर सकता। उन्होंने बेटे की हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई।

थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की बात पता लगी है। विसरा भी सुरक्षित किया गया है। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन कोई तहरीर नहीं दी है। मामला आत्महत्या का ही लग रहा है, हालांकि परिवार उसकी वजह नहीं बता रहा है। देवेंद्र का मोबाइल फोन सील कर दिया है। उसकी जांच से कोई तथ्य सामने आया तो कार्रवाई की जाएगी।

बरेली से पसंद का कोट लाया था देवेंद्र, रचाई थी मेहंदी
बरेली के शाही कस्बे में बरात से पहले दूल्हे की फंदे से लटककर मौत की घटना किसी के गले नहीं उतर रही है। एक रिश्तेदार युवती से प्रेम प्रसंग की भी चर्चा है, लेकिन इस शादी को लेकर भी वह निराश नहीं था। कई दिन से वह शादी की तैयारी कर रहा था।

 

परिजनों व दोस्तों ने बताया कि देवेंद्र दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। वह मजदूरी कर परिवार का आर्थिक सहयोग करता था। मौत के वक्त उसके दाहिने हाथ में शादी का कंगन और हाथों में मेहंदी लगी थी। वह दो दिन पहले ही बरेली से अपनी पसंद का कोट-पैंट लाया था। शुक्रवार को लगुन की रस्म हुई थी। रिश्तेदारों के साथ ही पड़ोस के लोग भी दावत में शामिल हुए थे।

दावत के बाद रात बारह बजे तक डीजे पर देवेंद्र व उसके दोस्त और परिजन नाचे। गली में डीजे की आवाज पर एक प्रभावशाली व्यक्ति व कुछ पड़ोसियों ने आपत्ति जताई तो कहासुनी हुई। हालांकि डीजे को वहां से हटाकर देवेंद्र के मुख्य दरवाजे के पास लगा दिया गया। 

रात दो बजे तक दोस्तों ने डांस किया तो देवेंद्र भी साथ था। इसके बाद तीन से चार घंटे में अचानक उसने आत्महत्या का इरादा कैसे बना लिया, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। दोस्तों ने बताया कि देवेंद्र रिश्तेदार युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन इस शादी को लेकर भी वह खुश था।

खुशियों पर फिरा पानी
देवेंद्र की शादी थाना हाफिजगंज के गांव उधरनपुर निवासी एक परिवार में तय हुई थी। उसकी होने वाली दुल्हन और उसकी सगी बहन की शादी शनिवार को ही होनी थी। दूसरी बहन की बरात इज्जतनगर के रामनगर गौटिया से आनी थी।

शनिवार सुबह ही परिजनों को सूचना मिली कि एक बेटी के होने वाले पति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इससे शादी वाले घर में चीखपुकार मच गई। दूसरी बेटी की बरात रात में बिना धूमधड़ाके के हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed