फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   groom created a ruckus for dowry before the marriage in Bareilly

Bareilly: बाइक और कोट-पैंट न मिलने पर भड़का दूल्हा... निकाल लिया तमंचा; जमकर हुई मारपीट

Tue, 07 Nov 2023 01:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Nov 2023 01:06 PM IST
सार

दहेज में मोटरसाइकिल, कूलर, वॉशिंग मशीन के साथ कोट-पैंट न मिलने पर दूल्हा भड़क गया। इसी बात पर घरातियों और बरातियों में मारपीट हो गई। इसके बाद दूल्हा बरात लेकर वापस चला गया। 

विज्ञापन
groom created a ruckus for dowry before the marriage in Bareilly
लड़की पक्ष ने लगाए कई आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली में अजब मामला सामने आया है। सिरौली कस्बे में निकाह से पहले बवाल हो गया। बताया गया है कि दहेज में मोटरसाइकिल, कूलर, वॉशिंग मशीन के साथ कोट-पैंट न मिलने पर दूल्हा भड़क गया। घरातियों और बरातियों में मारपीट हो गई। इसके बाद दूल्हा बरात वापस लेकर चला गया। लड़की पक्ष ने पुलिस से शिकायत की है। 

विज्ञापन


सिरौली कस्बा निवासी युवती का निकाह रामपुर के शाहाबाद के युवक से तय हुआ था। तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को दूल्हा बरात लेकर आया। लड़की पक्ष ने बरात का स्वागत किया। दावत खाने के बाद बरात के लोग निकाह में मिलने वाला सामान देखने पहुंचे तो वहां मोटरसाइकिल, वॉशिंग मशीन और कोट पैंट आदि सामान नहीं था। 
विज्ञापन


लड़की पक्ष ने लगाया ये आरोप 
बरातियों ने इस बारे में दूल्हे को बताया। इस पर वह दहेज में कोट पैंट समेत मोटरसाइकिल, कूलर, वॉशिंग मशीन की मांग करने लगा। लड़की पक्ष के मुताबिक निकाह तय करते वक्त दहेज में ये सामान देने बात नहीं हुई थी और न ही बिचौलिये ने इस बारे में उन्हें बताया। इसके बाद दहेज को लेकर दोनों पक्ष के लोग भिड़ गए और मारपीट हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन की मां ने आरोप लगाया कि दूल्हे ने दहेज की मांग को लेकर बवाल किया। उसने बरातियों संग मिलकर लड़की पक्ष की महिलाओं से मारपीट की। दूल्हे ने तमंचा निकाल लिया। मारपीट के बाद वह बरात वापस लेकर चला गया। लड़की पक्ष ने मंगलवार सुबह थाने पहुंचकर शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। 

ये भी पढ़ें- UP: दिवाली पर हवाई सफर चार गुना महंगा, बरेली से मुंबई-बेंगलुरु का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश

लड़की पक्ष ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। उधर, दूल्हा पक्ष ने लड़की पक्ष के आरोपों को गलत बताया। उसके मुताबिक लड़की पक्ष ने बिचौलिये के साथ मारपीट की थी। इसी बात पर विवाद हुआ था। दहेज मांगने का आरोप गलत है। इधर, बिन दुल्हन के लौटी बरात का मामला मोहल्ले में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed