फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   groom and baratis beaten by the bride side in budaun

बरात में बवाल: सात फेरों से पहले हुआ कुछ ऐसा, दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को जमकर पीटा, भागकर बचाई जान

Fri, 24 Feb 2023 07:35 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Feb 2023 07:35 AM IST
सार

बरात में खाने को लेकर शराब के नशे में धुत लोगों में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भी भिड़ गए। आरोप है कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और बरातियों को जमकर पीटा। 

विज्ञापन
groom and baratis beaten by the bride side in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के परवेजनगर गांव में बरात लेकर गए दूल्हा और बरातियों को दुल्हन पक्ष ने पीट दिया। दूल्हे और बरातियों ने घरों में छिपकर जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे मामला शांत किया। बृहस्पतिवार को पीड़ित पक्ष ने कोतवाली आकर तहरीर दी है।

विज्ञापन


परवेजनगर गांव में बुधवार रात खितौरा गांव से दूल्हा बरात लेकर पहुंचा था। बरात चढ़ने के बाद फेरों की तैयारियां चल रही थी। तभी खाने की बात को लेकर कुछ शराबियों में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दूल्हा व दुल्हन पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट हो गई। इससे शादी समारोह में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन

मारपीट के दौरान कुर्सियां भी फेंकी गईं 

आरोप है कि दूल्हा और बरातियों को दुल्हन पक्ष के लोगों ने जमकर पीटा। इस हाथापाई में कुर्सियां भी फेंकी गई। दूल्हा और बरातियों ने गांव से भागकर अपनी जान बचाई है। बृहस्पतिवार को दूल्हा पक्ष ने बिसौली कोतवाली आकर पुलिस से गुहार लगाई। आरोपियों के खिलाफ तहरीर भी दी। 

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत कराया। इस पर दोनों पक्षों के बीच सुलह हुई। पुलिस की मौजूदगी में ही दूल्हा-दुल्हल ने फेरे हुए। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में दुल्हन की विदाई हुई। यह मामला परवेजनगर गांव में चर्चा का विषय बना रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed