{"_id":"5d2f809a8ebc3e6cc5783286","slug":"green-india-bareilly-news-bly3689927162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरेला महोत्सव ने दिया जल, जंगल बचाने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरेला महोत्सव ने दिया जल, जंगल बचाने का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा की ओर से बुधवार को कुर्मांचल नगर स्थित भोलेनाथ मंदिर परिसर में तृतीय हरेला महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें मौजूद लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जल और जंगल के बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड के पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत ने सरस्वती पूजा और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में उत्तराखंड के जगत सिंह चौधरी उर्फ जंगली जी को ‘अखिल भारतीय उत्तराखंड वृक्ष मित्र’ सम्मान से नवाजा गया। बता दें कि जंगली जी ने पर्वतों पर अब तक डेढ लाख से ज्यादा पेड़ लगाए हैं। पर्यावरण को समर्पित होने की वजह से उन्हें ‘जंगली’ नाम से पुकारा जाता है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में जल को बचाना है तो पेड़ों को बचाना जरूरी है। उन्होंने पौधों को बच्चों की तरह देखरेख करने का संकल्प दिलाया। कहा, पूरा विश्व जल संकट और हरियाली को लेकर चिंतित है। उन्होंने उत्तराखंड महासभा की ओर से पर्यावरण सरंक्षण के लिए किए गए पौधरोपण के कार्य की सराहना की।
मनाया 12वां स्थापना दिवस
कार्यक्रम में महासभा का 12वां स्थापना दिवस मना। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र दत्त जोशी, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अमिता अधिकारी, राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने 5 सौ पौधरोपण के कार्य का संकल्प लिया। अतिविशिष्ट अतिथि मेयर उमेश गौतम ने नगर निगम की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। साथ ही, मेधावियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, एससी जोशी, जेएस पाटनी विशिष्ट अतिथि रहे। आयोजन में प्रमोद कुमार पंत, मोहन सिंह बिष्ट, सुधा रावत, सुशीला धस्माना, दामोदर लोहानी व अन्य मौजूद रहे।