फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Greed or forced conversions illegitimate says a fatwa

धर्म परिवर्तन को लेकर दरगाह-ए-आला हजरत ने जारी किया फतवा, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Wed, 02 Dec 2020 09:42 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली 
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Dec 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Greed or forced conversions illegitimate says a fatwa
demo pic...

जबरन धर्म परिवर्तन कराने को लेकर उत्तर प्रदेश में नया कानून बनने के बाद दरगाह-ए-आला हजरत परिसर स्थित रजवी दारुल इफ्ता से फतवा जारी किया गया है। इसमें साफ कहा है कि लालच देकर या जबरन धर्म परिवर्तन कराना नाजायज है। यह फतवा मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया।

विज्ञापन


फतवा पाने के लिए सुन्नी उलमा कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इंतेजार अहमद कादरी ने दारुल इफ्ता में सवाल दाखिल किया था। उन्होंने पूछा था कि लव जिहाद की शरीयत में क्या हैसियत है? इसका जवाब देते हुए दारुल इफ्ता के अध्यक्ष मुफ्ती मुतीउर्रहमान रजवी ने जबरन धर्म परिवर्तन कराने को नाजायज ठहराया। कहा, इसी तरह शादी ब्याह के लिए धर्म परिवर्तन करना या कराना जायज नहीं है। मुफ्ती के इस जवाब की तस्दीक दारुल इफ्ता के प्रमुख मौलाना अरसलान रजा खां ने की है।
विज्ञापन


 फतवे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक जिले में दलित परिवार द्वारा अपनी मर्जी से इस्लाम कुबूल करने का उल्लेख किया गया। इस उदाहरण को इस तौर पर माना जा सकता है कि अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन करना एतराज के काबिल नहीं है। फतवे में लव जिहाद शब्दों को भी स्पष्ट किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा गया है कि ‘लव’ एक अंग्रेजी शब्द है और ‘जिहाद’ अरबी का। इसका एक दूसरे से कोई संबंध नहीं है। जो लोग इन्हें एक दूसरे से जोड़कर देखते हैं वह गलत है। शरीयत की नजर में ‘लव जिहाद’ की कोई हैसियत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed