फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Greater Bareilly will get speed from Fourlane bridge on Naktiya river

Bareilly News: नकटिया नदी पर फोरलेन पुल से ग्रेटर बरेली को मिलेगी रफ्तार, सड़क भी होगी चौड़ी

Thu, 09 Feb 2023 10:54 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 09 Feb 2023 10:54 AM IST
सार

नकटिया नदी पर फोरलेन पुल बनने से रामगंगा और ग्रेटर बरेली आवासीय योजनाओं को रफ्तार मिलेगी। आसपास के गांवों के लोग भी आसानी से सफर कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Greater Bareilly will get speed from Fourlane bridge on Naktiya river
बरेली विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रुहेलखंड विश्वविद्यालय से डोहरा की ओर नकटिया नदी पर बने पुल को फोरलेन किया जा रहा है। पुल के पार सड़क का भी चौड़ीकरण होना है। इससे आने वाले दिनों में रामगंगा और ग्रेटर बरेली आवासीय योजनाओं को रफ्तार मिलेगी। आसपास के गांवों के लोग भी आसानी से सफर कर सकेंगे। बीडीए ने पुल के लिए सेतु निगम को बजट दिया है। इसके लिए पांच करोड़ रुपये के टेंडर निकाले गए हैं। सेतु निगम के अभियंताओं ने पिलर बनाने का काम शुरू कराया है। 

विज्ञापन


जेई अजय कुमार ने बताया कि पुल पहले से बना है। सब स्ट्रक्चर और सुपर स्ट्रक्टर के साथ प्रोटेक्शन वर्क कराया जाना है। पिलर की खोदाई चल रही है, लेकिन छह से आठ मीटर नीचे ही पत्थर निकल आने से दिक्कत हो रही है। मशीनों के जरिये काम को रफ्तार दी जा रही है। सेतु निगम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वीके सेन ने बताया कि टेंडर निकाल दिए गए हैं। काम पूरा करने के लिए 75 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन


सेतु निगम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वीके सेन ने बताया कि टू लेन की वजह से यातायात में दिक्कत होती है। शहर के विकास को रफ्तार देने के लिए सड़क और पुल का चौड़ीकरण किया जाना है। आने वाले दिनों में लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच करोड़ की लागत से ये कार्य प्रस्तावित

डोहरा और केसरपुर के बीच नकटिया नदी पुल के पिलर पर स्ट्रक्चर और सुपर स्ट्रक्चर के काम के लिए 2.13 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। एग्जीक्यूटिव क्लब से बिचपुरी रोड पर नकटिया नदी के पुल पर फाउंडेशन के बाद सब स्ट्रक्चर व सुपर स्ट्रक्चर के लिए 2.77 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।

यातायात बढ़ा तो दो नए पुल बनाने की पड़ी जरूरत

डोहरा-केसरपुर और एग्जीक्यूटिव क्लब-बिचपुरी मार्ग पर दो वर्ष पहले तक बहुत कम ट्रैफिक होता था। बीडीए ने नकटिया नदी के पार दो नई आवासीय काॅलोनियां विकसित कीं। अपना कार्यालय भी स्थापित किया। मेदांता अस्पताल बना। निजी यूनिवर्सिटी बनाने का प्रस्ताव है। 

इसलिए नदी के उस पार तेजी से ट्रैफिक बढ़ रहा है। नया निवेश आकर्षित करने के लिए सरकार ने शहर में आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद से कार्य को रफ्तार दी जा रही है। मंडलायुक्त और बीडीए के अफसर हर रोज काम की समीक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed