फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   grandson hit the elderly grandfather with a stick he died during treatment in bareilly

Bareilly News: रुपयों के विवाद में नाती ने बुजुर्ग दादा के सिर पर मारा डंडा, उपचार के दौरान मौत

Thu, 17 Aug 2023 05:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 17 Aug 2023 05:12 PM IST
सार

रुपयों के विवाद में युवक ने अपने बुजुर्ग दादा पर डंडे से हमला कर दिया। सिर पर डंडा लगने से बुजुर्ग गंभीर घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
grandson hit the elderly grandfather with a stick he died during treatment in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में रुपयों के विवाद में युवक ने अपने बुजुर्ग दादा पर डंडे से हमला कर दिया। सिर पर डंडा लगने से बुजुर्ग गंभीर घायल हो गया। उससे आनन फानन परिवार के लोग सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन गंभीर हालत को देखते डॉक्टरों ने बुजुर्ग को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बहेड़ी क्षेत्र के पिंदारी अभय चंद गांव निवासी 60 वर्षीय साबिर हुसैन करीब दो साल पहले अपनी जमीन को लगभग छह लाख रुपये में बेचना चाह रहे थे, लेकिन उसके बेटे जाबिर ने मना करते रुपये अपने पिता को दे दिए। बताया जा रहा है कि इस बीच साबिर ने अपने दोनों बेटों जाबिर और माबिर के बीच उसी संपत्ति का बंटवारा कर दिया। जिसके बाद जाबिर का पिता से विवाद शुरू हो गया और वो अपने रुपये वापस मांगने लगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में ग्रामीणों का हंगामा: सड़क पर छुट्टा पशु खड़े कर पशुधन मंत्री का रास्ता रोका, SDM से धक्कामुक्की
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बुधवार रात हुआ था विवाद 

इस बीच छह महीने पहले जाबिर की मौत हो गई। उसके बाद जाबिर की पत्नी सायरा और उसका बेटा ताहिर, साबिर से रुपये मांगने लगे। बुधवार रात भी खाना खाते वक्त सायरा और ताहिर का रुपयों को लेकर साबिर से विवाद हो गया। इस दौरान रुपये देने से इनकार करने से गुस्साए ताहिर ने बुजुर्ग दादा से सिर पर डंडा मार दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। 


शोर शराबा सुनकर पहुंचा दूसरा बेटा माबिर घायल पिता को लेकर सीएचसी पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed