Bareilly News: झगड़े में पत्नी का पक्ष लेने पर डंडे से पीटकर दादी की हत्या, आरोपी युवक फरार
बरेली में विवाद के बाद नाती ने बुजुर्ग दादी के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम भेजा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गांव बेहटा जागीर निवासी 65 वर्षीय चंद्रकली की उनके सगे नाती तालेवर ने डंडे से पीटकर हत्या कर दी। वृद्धा के बेटे ने भतीजे समेत तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है।
आरोपी तालेवर नासिक में रहकर मोबाइल टावर पर काम करता है। उसका पत्नी सोनी से विवाद चल रहा है। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद सोनी ने बताया कि मारपीट से परेशान होकर वह एक अप्रैल को अपने मायके शाहजहांपुर के मदनापुर चली गई थी। पति के चाचा वीरेंद्र बीमार हुए तो वह उन्हें देखने बरेली अस्पताल आई।
वीरेंद्र के घर पर कोई न होने की वजह से रखवाली के लिहाज से वह गांव बेहटा जागीर आ गई। यहां दादी सास चंद्रकली ने वीरेंद्र का घर खोलकर उसे रोक लिया था। सोनी के मुताबिक पति भी इन दिनों घर आया हुआ था। सोनी के यहां रुकने पर उसे आपत्ति हुई।
स्कूल में छात्राओं का यौन शोषण: कंप्यूटर टीचर करता था अश्लील हरकतें; शौचालय में मिलीं आपत्तिजनक वस्तुएं
दादी ने लिया था सोनी का पक्ष
इसी बात पर रविवार रात एक बजे उसने अपनी दादी चंद्रकली से लड़ाई की। दादी ने सोनी का पक्ष लिया तो तालेवर ने डंडे से दादी पर कई प्रहार किए। सिर में डंडा लगने से खून बहा तो दादी गिर गईं और तालेवर फरार हो गया। रात ढाई बजे चंद्रकली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गई।
सुभाषनगर थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि चंद्रकली के दूसरे बेटे प्रेमशंकर की ओर से भतीजे तालेवर, उसके ममेरे भाई हीरालाल व एक अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।