{"_id":"675331ac5584cd722d01ece8","slug":"grandfather-shot-his-grandson-dead-2024-12-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: दादा ने नाती को मारी गोली, पिता भी हुए घायल; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: दादा ने नाती को मारी गोली, पिता भी हुए घायल; आरोपी गिरफ्तार
Fri, 06 Dec 2024 10:47 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 06 Dec 2024 10:47 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक वारदात से हड़कंप मच गया। एक दादा ने अपने नाती पर गोली चला दी। पुलिस ने आरोपी दादा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भमोरा में तहेरे दादा ने नाती की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस के साथ पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
भमोरा थाना क्षेत्र के गांव इस्लामाबाद निवासी अखिलेश पुत्र अमरपाल उम्र (19 वर्ष) शुक्रवार शाम लगभग 5:00 बजे घर से खाना खाकर बाहर दोस्तों से मिलने आया था। थोड़ी दूर पर ही उसके तहेरे दादा पुत्तन सिंह यादव ने अपने घर से निकाल रास्ते में खड़े अखिलेश को गोली मार दी। जिसके बाद तमंचा दोबारा लोड कर लिया और दूसरी गोली चलाने की कोशिश की।
विज्ञापन
इस बीच अखिलेश के पिता अमरपाल ने पुत्तन को दबोचा। उसके हाथ से तमंचा छीन लिया, जो लोड था। एक गोली उसके हाथ में लगी है। पुत्तन अमरपाल की पकड़ से छूट गांव के पश्चिम दिशा में भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ देर बाद पुत्तन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अखिलेश अमरपाल का इकलौता पुत्र था। वर्तमान में बरेली से आईटीआई कर रहा था। परिजन उसकी शादी की तैयारी में थे। पुत्तन व अमरपाल आपसे में पारिवारिक होने के साथ ही पास में बनी इफको फैक्टरी में साथ में काम करते हैं।
तीन साल पूर्व पुत्तन अपने बेटे मनीष के लिए गोरखपुर से एक महिला लेकर आए थे, जो कुछ दिन बाद कहीं भाग गई। एक वर्ष पूर्व दोबारा एक महिला को 1.50 लाख रुपए में खरीद कर लाया गया। आरोप है कि अखिलेश ने उस महिला को कहीं बेच दिया, जिससे पुत्तन अखिलेश व अमरपाल दोनों से रंजिश माने लगा था। जिसके चलते शुक्रवार शाम शराब पीकर पुत्तन ने अपने तहेरे नाती अखिलेश की गोली मारकर हत्या कर दी।