फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Grandfather kills grandson suspecting him of selling his daughter in law

Bareilly News: इकलौते नाती की हत्या, तहेरे दादा ने गर्दन में मारी गोली, हैरान करने वाली है वजह

Sat, 07 Dec 2024 07:37 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Dec 2024 07:37 AM IST
सार

बरेली के भमोरा क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक व्यक्ति ने अपने तहेरे नाती की हत्या कर दी। इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Grandfather kills grandson suspecting him of selling his daughter in law
अखिलेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में बहू को बेचने के शक में तहेरे दादा ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद वहीं पुआल के ढेर पर बैठा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। घटनास्थल से पुलिस ने एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी को शक था कि युवक ने उसकी पुत्रवधू को कहीं भेज दिया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव इस्लामाबाद निवासी अखिलेश (19) शुक्रवार शाम पांच बजे खाना खाकर घर से बाहर निकला। वहां वह दोस्तों से बात कर रहा था। इसी बीच उसके तहेरे दादा पुत्तन सिंह यादव ने अखिलेश पर फायर झोंक दिया। गर्दन में गोली लगने से अखिलेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


मृतक के पिता भी घायल 
दूसरी गोली मारने की नीयत से आरोपी ने दोबारा तमंचा लोड किया, पर तभी पीछे से आए अखिलेश के पिता अमरपाल ने उसको दबोचकर लोड तमंचा छीन लिया। एक अन्य कारतूस पुत्तन के हाथ में भी मिला। अमरपाल की पकड़ से छूटकर पुत्तन गांव के पश्चिम की ओर में भाग गया। पुलिस पहुंची तो पुत्तन पुआल के ढेर के पास बैठा मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली से आईटीआई कर रहा था अखिलेश
अखिलेश अपने पिता का इकलौता पुत्र था। वह बरेली से आईटीआई कर रहा था। परिजन उसकी शादी की तैयारी में थे। पुत्तन व अमरपाल दोनों इफको फैक्टरी में साथ काम करते हैं। दोनों की ससुराल भमोरा थाना क्षेत्र के गांव त्रिकुनिया में है। पुत्तन के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। पत्नी की कई वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। बेटियों की शादी हो गई है।

पारिवारिक रंजिश में बहा खून
सूत्रों के मुताबिक, तीन साल पहले पुत्तन अपने बेटे मनीष के लिए दूसरे जिले से बहू लाए थे। इसमें 1.50 लाख रुपये का खर्च आया था। कुछ दिन बाद ही मनीष की पत्नी चली गई। एक वर्ष बाद 1.50 लाख रुपये खर्चकर दूसरी महिला को लाया गया। कुछ दिन बाद दूसरी महिला भी मनीष को छोड़कर चली गई। पुत्तन को शक था कि अखिलेश ने ही उसे कहीं भेज दिया है। इसी वजह से वह रंजिश मानने लगा और अखिलेश की हत्या कर दी।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद में हत्या का मामला सामने आया है। मौके से तमंचा और कुछ कारतूस बरामद किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed