{"_id":"68489ced9a5c0d96200563ca","slug":"grain-merchant-dies-in-collision-with-roadways-bus-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-102769-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रोडवेज बस की टक्कर से गल्ला व्यवसायी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रोडवेज बस की टक्कर से गल्ला व्यवसायी की मौत
विज्ञापन
रिठौरा। बाइक से पेट्रोल पंप जा रहे कस्बे के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी युवा गल्ला व्यवसायी शिवम गुप्ता (30) को बरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इसमें वह उछलकर गिर गए और बस उनके सिर को कुचलते हुए आगे निकल गई। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बस को चौकी में खड़ा करा लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
तीन माह पहले हुई थी शिवम शादीतीन भाई और एक बहन में शिवम सबसे छोटे थे। तीन माह पहले ही उनकी शादी हुई थी। उनकी मौत की खिबर मिलते ही मां विद्या देवी और पत्नी पलक बेसुध हो गईं। ब्यूरो
ट्रेन से गिरकर युवक घायल
फतेहगंज पश्चिमी। गांव खरगपुर के पास मंगलवार सुबह डाउन लाइन पर दिल्ली की ओर से बरेली आ रही ट्रेन से गिरकर युवक घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी भेज दिया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बेसुध होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। संवाद