{"_id":"5f4eaf588ebc3e54dc46386f","slug":"graduate-admissions-bareilly-college-website-will-open-again-today-bareilly-news-bly418207529","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक प्रवेश: आज दोबारा खुलेगी बरेली कॉलेज की वेबसाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक प्रवेश: आज दोबारा खुलेगी बरेली कॉलेज की वेबसाइट
विज्ञापन
Bareilly college
छात्रों की दिक्कत को देखते हुए सुबह छह से शाम चार बजे तक कर सकेंगे पंजीकरण
विज्ञापन
शाम पांच बजे मेरिट जारी होने के साथ छात्रों के व्हाट्सएप पर भेज दी जाएंगी सूचनाएं
बरेली। स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए बरेली कॉलेज प्रशासन वेबसाइट एक दिन के लिए फिर से खोलेगा। बुधवार की शाम को पांच बजे मेरिट लिस्ट जारी होने के साथ तीन सितंबर से प्रवेश प्रारंभ हो जाएंगे।
बरेली कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम की 4480 सीटों के लिए छात्रों को ऑनलाइन पंजीकरण करने थे। यह वेबसाइट 31 अगस्त की रात को बंद हो गई थी। इसके बावजूद अभी बड़ी संख्या में छात्र पंजीकरण कराने से रह गए हैं। अभिभावकों और छात्रों की दिक्कत देखते हुए प्रवेश समन्वयक डॉ. राजीव मेहरोत्रा ने कॉलेज के अन्य स्टाफ के साथ मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें तय हुआ है कि कॉलेज प्रशासन बुधवार को सुबह छह से शाम चार बजे तक प्रवेश के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए फिर से वेबसाइट को खोलेगा। इस दौरान बाकी रहे गए छात्र आसानी से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। शाम पांच बजे मेरिट सूची जारी करने के लिए ही चयनित छात्रों के व्हाट्सएप पर इसकी सूचना भेज दी जाएगी। तीन सितंबर से दाखिला लेने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। प्रवेश समन्वयक ने इच्छुक छात्रों से अपना पंजीकरण कराने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाम पांच बजे मेरिट जारी होने के साथ छात्रों के व्हाट्सएप पर भेज दी जाएंगी सूचनाएं बरेली। स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए बरेली कॉलेज प्रशासन वेबसाइट एक दिन के लिए फिर से खोलेगा। बुधवार की शाम को पांच बजे मेरिट लिस्ट जारी होने के साथ तीन सितंबर से प्रवेश प्रारंभ हो जाएंगे।