{"_id":"648b6e5a2d29c82ab7078288","slug":"grabbed-jewelry-after-getting-married-beat-husband-for-15-lakhs-bareilly-news-c-4-bly1015-183607-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शादी कर जेवर हड़पे, 15 लाख के लिए पति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शादी कर जेवर हड़पे, 15 लाख के लिए पति को पीटा
विज्ञापन
बरेली। पहले तलाकशुदा व्यक्ति से शादी कर पत्नी ने उसके जेवर हड़प लिए, फिर अलग होने के नाम पर 15 लाख रुपये मांगने लगी। पति ने पत्नी और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बदायूं के लोटनपुर निवासी नीरज बरेली बिहारीपुर में रहते है। उनके परिजनों ने शीतल से उनकी मुलाकात कराई थी। शीतल की तरफ से शादी का प्रस्ताव मिला तो नीरज ने हां कर दी। नीरज का पहली पत्नी से तलाक हो चुका था, उससे नीरज के तीन बच्चे हैं। शादी के बाद नीरज को पता चला कि शीतल भी पहले से शादीशुदा थी। उसने अपनी पहली ससुरालवालों का सारा जेवर ले लिया था। शादी के समय नीरज ने शीतल को जेवर रखने को दिए थे। शीतल यह जेवर मायके रख आई। जब नीरज की बहन ने शीतल को समझाया तो उसने नीरज के साथ रहने से इन्कार कर दिया।
शीतल ने कहा कि 15 लाख रुपये दो तो इसका पीछा छोड़ दूंगी। पिछले महीने नीरज बहन के पास बिहारीपुर जा रहे थे, तभी चौपुला के पास शीतल और उसके मौसेरे भाई रिंकू ने रोक लिया। शीतल 15 लाख रुपये देने का दबाव बनाने लगी। नीरज ने फोन पर बहन को इस बारे में बताया तो शीतल ने फोन तोड़ दिया। इस बीच शीतल की मौसी शकुन, संदीप और अज्ञात लोग आ गए।
विज्ञापन
शीतल ने रॉड मारकर नीरज का कंधा तोड़ दिया। नीरज जमीन पर गिरा तो सभी ने मिलकर लात-घूसों से पीटा। नीरज की बात पुलिस ने नहीं सुनी तो उसने न्यायालय की शरण ली। नीरज की ओर से पत्नी शीतल, संदीप, शकुन, रिंकू, लल्ला बाबू और अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।