{"_id":"5ac7771a4f1c1ba9618b5df0","slug":"govt-warns-student-about-fake-leak-mafia","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी लीक माफिया के खिलाफ मंत्रालय ने छात्रों को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी लीक माफिया के खिलाफ मंत्रालय ने छात्रों को चेताया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 06 Apr 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय (एचआरडी) ने ‘फर्जी लीक माफिया’ के खिलाफ छात्रों और माता-पिता को चेताया है। मंत्रालय ने कहा कि सोशल मीडिया पर राजनीतिक विज्ञान का लीक पेपर घूम रहा है। दरअसल कक्षा 12 के राजनीतिक विज्ञान पेपर की परीक्षा शुक्रवार को आयोजित कराई गई।
विज्ञापन
एचआरडी के स्कूल शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप ने कहा कि फर्जी लीक माफिया एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। छात्रों और माता-पिता को सलाह दी गई है कि वे ऐसे अपराधों का शिकार न बनें। राजनीतिक विज्ञान के जिस पेपर को लीक बताया जा रहा है वह फर्जी है। पहले भी इसी तरह के प्रयास करके सीबीएसई द्वारा सुचारु रूप से आयोजित की जाने वाली परीक्षा को बाधित करने की कोशिश की गई थी। कक्षा 10 की गणित और कक्षा 12 के अर्थशास्त्र पेपरों की लीक के मद्देनजर एचआरडी मंत्रालय ने एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की है। यह कमेटी सीबीएसई द्वारा आयोजित कराई जाने वाली परीक्षाओं की प्रक्रिया की जांच करेगी।
विज्ञापन
मंत्रालय ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि सीबीएसई कक्षा 12 के अर्थशास्त्र पेपर की दोबारा परीक्षा 25 अप्रैल को होगी। उसने कहा था कि कक्षा 10 के गणित की दोबारा परीक्षा जरूरत पड़ने पर जुलाई में केवल दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में होगी। हालांकि बाद में उसने कक्षा 10 की परीक्षा दोबारा आयोजित कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन