फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Governor will attend the foundation day celebrations of mjpru

Bareilly News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय का 50वां स्थापना दिवस कल, समारोह में शामिल होंगी राज्यपाल

Fri, 14 Feb 2025 01:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 14 Feb 2025 01:32 PM IST
सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को आमंत्रित किया गया था। उनके शामिल होने की सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने आयोजन संबंधी गतिविधियां तेज कर दीं।  

विज्ञापन
Governor will attend the foundation day celebrations of mjpru
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के 50वें स्थापना समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शामिल होंगी। बृहस्पतिवार को राजभवन से आयोजन में शामिल होने की संस्तुति मिलने के साथ ही तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया। दूसरी ओर, पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी सुरक्षा संबंधी तैयारियों में जुट गए हैं।

विज्ञापन


रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्थापना 15 फरवरी 1975 को हुई थी। इस वर्ष 50वें स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों का दौर जारी है। स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को आमंत्रित किया गया था। बृहस्पतिवार दोपहर शामिल होने की सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने आयोजन संबंधी गतिविधियां तेज कर दीं।  
विज्ञापन


बताया जाता है कि इस आयोजन के दौरान राज्यपाल से नए कोर्स और विश्वविद्यालय के आगामी प्रोजेक्ट का औपचारिक प्रस्तुतीकरण किया जा सकता है। वहीं, 15 फरवरी को अटल सभागार में आयोजित होने वाले समारोह में प्रवेश के लिए कक्ष निर्धारित कर दिए गए हैं। मीडिया सेल की सूचना के अनुसार शिक्षक, कर्मचारी और अन्य आमंत्रित लोगों का प्रवेश गेट नंबर तीन से होगा। अतिविशिष्ट अतिथियों का प्रवेश गेट नंबर एक से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा भी होंगे शामिल
विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा भी शामिल होंगे। उनकी ओर से भी सहमति दे दी गई है।

15 फरवरी को प्रस्तावित परीक्षाओं की तिथि बदली
रुहेलखंड विश्वविद्यालय स्थापना दिवस समारोह की वजह से 15 फरवरी को प्रस्तावित एमबीबीएस तृतीय प्रोफेशनल, बीएससी पैरामेडिकल तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की मुख्य और पूरक परीक्षा की तिथि परिवर्तित हुई। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार की ओर से जारी सूचना के अनुसार जनरल सर्जरी-1 की परीक्षा 27 फरवरी, फिजियोथेरेपी इन न्यूरोलॉजी की परीक्षा 22 फरवरी और कम्युनिटी हेल्थ, पैथोलॉजी एवं एलाइड विषय चतुर्थ, डिस्पेंसिंग ऑप्टिक्स, स्पेशल प्रोसीजन इन सीटी, एमआरआई की परीक्षा 17 फरवरी को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed