फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Governor Anandiben Patel gave gold medals to toppers in the convocation ceremony of Ruhilkhand University

Ruhilkhand University: दीक्षांत समारोह में मेधावियों पर बरसा सोना, बेटियां रहीं आगे, त्योहार बना खास

Fri, 10 Nov 2023 03:30 PM IST
मुकेश कुमार हिमांशु अग्निहोत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
हिमांशु अग्निहोत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Nov 2023 03:30 PM IST
सार

बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शुक्रवार को 21वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। अटल सभागार में कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में समारोह की शुरुआत हुई। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने मेधावियों को स्वर्ण पदक और उपाधि देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
Governor Anandiben Patel gave gold medals to toppers in the convocation ceremony of Ruhilkhand University
दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शुक्रवार को 21वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पदक पाने वाले मेधावियों के लिए धनतेरस का दिन खास बन गया। तरक्की के आशीर्वाद व शाबाशी के साथ स्वर्ण पदक के रूप में सोना मिला। मेधावियों की सूची में बेटियों का एक बार फिर दबदबा रहा।  छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद किया। मेधावियों की सूची में बेटियों की संख्या हर वर्ष बढ़ रही है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को अटल सभागार में हुए 21वें दीक्षांत समारोह में कुल 79 मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। इसमें 62 छात्राएं तो 17 छात्र शामिल थे। कुल 148 शोध उपाधियां प्रदान की गईं। साथ ही एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली खिलाड़ी खुशबू और एथलीट दीक्षा को भी पुरस्कृत किया गया। विवि की ओर से पोषित दो विद्यालयों के 30 बच्चों को पोषण आहार व किट वितरित की गई। साथ ही सौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों की किट दी गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने परिसर में स्पोर्ट्स हॉस्टल का उद्घाटन किया। इसके बाद वह शोभायात्रा के साथ अटल सभागार पहुंचीं। वहां छात्राओं ने कुलगीत गाया और सरस्वती वंदना की। इसके बाद राज्यपाल, मुख्य अतिथि नैक की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष प्रो. अनिल सहस्रबुद्धे, विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने जल भरो कार्यक्रम से समारोह का शुभारंभ किया। इसके जरिए जल संरक्षण का संदेश दिया गया। टॉपर्स को कुलाधिपति, मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने स्वर्ण पदक पहनाया। इस लम्हे को यादगार बनाने के लिए मेधावियों ने परिवार के साथ सेल्फी ली। 

मिलन ने पति को दिया अपनी सफलता का श्रेय
प्रेमनगर ब्रजलोक कॉलोनी की निवासी मिलन सक्सेना ने सफलता का श्रेय पति सचिन अग्रवाल को दिया है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद जब पति को अपना सपना बताया तो उन्होंने पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। परिवार के प्रति मेरी जिम्मेदारियों को आधा बांटा। तैयारी के दौरान काफी मदद की। पूजा का कहना है कि उन्हें शुरू से ही ज्यूडिशियल सर्विस में रुचि थी। इसी क्षेत्र में करियर बनाना चाहती थीं। कॉलेज के शिक्षकों ने भी पढ़ाई में काफी मदद की है। 

रुहेलखंड यूनिवर्सिटी की अनुष्का मूलचंदानी ने कहा कि सफलता की प्रेरणा परिवार से ही मिली है। परिवार में सब लॉ के क्षेत्र में ही हैं इसलिए मैंने भी इसी दिशा में करियर बनाने का फैसला किया। सभी के परस्पर दिशा-निर्देश और प्यार ही सफलता की वजह है। 

एसआरएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की छात्रा निकिता अग्रवाल ने कहा कि मेरे पिता कारोबारी हैं। उनका ख्वाब है कि मैं डॉक्टर बनूं, इसलिए ही एमबीबीएस की पढ़ाई की। हालांकि यह नहीं सोचा था कि गोल्ड मेडल मिलेगा। यह बहुत अच्छा पल है। हमेशा के लिए याद रहने योग्य। 

बरेली कॉलेज की अदिति अग्रवाल ने कहा कि यह दिन बहुत खास है। मैं खुश हूं, मेरा परिवार बेहद खुश है। आगे प्रोफेसर बनना चाहती हूं। इसके लिए अभी और प्रयास कर रही हूं। सब कुछ सपने जैसा लग रहा है। 

रूहेलखंड यूनिवर्सिटी की पूजा चौधरी ने कहा कि उनके पिता किसान हैं। उनका सपना है कि मैं सफलता पाऊं। बेहतर शिक्षा और संसाधन मुझ तक पहुंचाने के लिए उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। आज की सफलता परिवार को समर्पित है। 

बरेली कॉलेज की मुस्कान पटेल ने कहा कि मेरा मानना है कि अगर आप अपने शिक्षकों के निर्देशों का पालन करते हैं तो सफलता मिलना तय है। परिवार की दुआओं का भी असर होता है। ईश्वर के प्रति भी आभारी हूं। 

राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज मीरगंज की महविश खान ने कहा कि यह मेरा तीसरा स्वर्ण पदक है। बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। परिवार भी गौरवान्वित है। महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए आगे भी काम करना चाहती हूं। 

रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के तरब मोजिज ने कहा कि सफलता के लिए प्रेरणा परिवार से ही मिली है। मां शिक्षक हैं उनका हमेशा प्रयास रहा कि मैं हर परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करूं। यह सब उनके ही प्रयासों की वजह से संभव हो सका है। 

कब, कितने पदक बांटे गए
वर्ष        गोल्ड
2019   85
2020   90
2021   90
2022   84

समारोह में कुलसचिव अजय कृष्ण यादव ने मेडल वितरण के दौरान मंच संचालन किया। इस दौरान सांसद संतोष गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, एमएलसी महाराज सिंह, डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, सीडीओ जग प्रवेश,  एसपी सिटी राहुल भाटी, कार्यपरिषद, विद्यापरिषद के सदस्य, शिक्षक समेत अन्य प्रशासनिक अफसर उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed