फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Government records, furniture, computer burnt due to fire in post office

Bareilly News: डाकघर में लगी आग से सरकारी अभिलेख, फर्नीचर, कम्प्यूटर जले

Sun, 02 Apr 2023 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Government records, furniture, computer burnt due to fire in post office
बिशारतगंज। कस्बे के डाकघर में शनिवार तड़के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से कार्यालय में रखे अभिलेख, कंप्यूटर, प्रिंटर, फर्नीचर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात बारिश के बाद विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। शनिवार तड़के चार बजे बिजली सप्लाई आने के बाद डाकघर में लगे बिजली मीटर में हुए शाॅर्ट सर्किट के बाद आग लग गई। कुछ ही देर में तेज लपटें उठने लगी। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने पोस्टमैन मुरारी लाल वाल्मीकि को सूचना दी। पोस्टमैन ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बिजली सप्लाई चालू होने से आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। डाकपाल आसिफ अली ने बताया कि डाकघर के अंदर रखें आधार केंद्र के उपकरण, अभिलेख, पंखा, कंप्यूटर, सीपीयू, यूपीएस, इनवर्टर, फर्नीचर आदि आग में जल गए। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग किराए की है। बिल्डिंग पुरानी होने के कारण आग से गर्म होने पर लिंटर का प्लास्टर भी चटक कर टूट टूट कर गिर रहा है। जिससे लिंटर गिरने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

सूचना पर डाक विभाग के निरीक्षक ने मौका मुआयना किया। बताया कि भवन स्वामी से बात हो गई है दूसरे भवन की वैकल्पिक व्यवस्था कर सोमवार से विधिवत कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि डाकघर के किसी भी उपभोक्ता को किसी तरह की कोई समस्या उत्पन्न नहीं होगी। कंप्यूटर में दर्ज डाटा कलेक्ट करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed