फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Government land will be freed from encroachers...

Bareilly News: कब्जेदारों से मुक्त कराई जाएगी सरकारी भूमि

Tue, 29 Jul 2025 03:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 03:39 AM IST
विज्ञापन
Government land will be freed from encroachers...
नवाबगंज। रामलीला मैदान के पास हाईवे के किनारे लोक निर्माण विभाग की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर मकानों का निर्माण कराने वालों पर प्रशासन ने अपना कड़ा रूख अखित्यार किया है। सोमवार को तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर कब्जेदारों से स्वयं कब्जा हटाने के निर्देश दिए है। साथ ही कब्जेदारों पर लगे जुर्माना को वसूलने के आदेश राजस्व कर्मियों को दिए हैं।
विज्ञापन

कस्बे के पनघैली नदी पर बने नए पुल से लेकर गुरुद्वारे तक लोगों ने लोक निर्माण विभाग की भूमि पर कब्जा कर लिया है। साथ ही अवैध निर्माण कराने वालों ने अपने सामने की भूमि को किराये पर दे दिया है। इससे वे प्रति माह धन की उगाही कर रहे हैं। इस मामले में कब्जेदारों ने कोर्ट में वाद दायर कर रखा है। कब्जेदारों का आरोप है कि वे 40 सालों से झुग्गी झोंपड़ी डालकर परिवार के साथ गुजर-बसर कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन धनवानों से सांठगांठ कर उनको वहां से हटाने का दबाव बना रही है। साथ ही जिन धनवानों पर यहां कब्जा किया है। उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

झुग्गी झोंपड़ी डालकर रह रहे दिव्यांग रवि कुमार ने बताया कि यहां कुछ दबंगों ने पक्का निर्माण करा लिया है। राजस्व ने पहले एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया, लेकिन कोर्ट में शरण लेने के बाद अब इन पर 12 हजार रुपये का जुर्माना लगा है। इस मामले में तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि सरकारी भूमि पर लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। उनको सरकारी भूमि से हटाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed