{"_id":"65be27b3ee54062af50859d1","slug":"government-is-giving-90-percent-subsidy-for-solar-power-plants-2024-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Solar Power Plant: बिजली बेचकर कमाएं रुपये, सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने पर सरकार दे रही 90 फीसदी सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solar Power Plant: बिजली बेचकर कमाएं रुपये, सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने पर सरकार दे रही 90 फीसदी सब्सिडी
Sat, 03 Feb 2024 05:19 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 03 Feb 2024 05:19 PM IST
सार
सौर ऊर्जा को विस्तार देने के लिए केंद्र सरकार ने बजट बढ़ाया है। घर की छत पर लोग सूर्य की रोशनी से बिजली उत्पादन करेंगे। अतिरिक्त बिजली ग्रिड को देंगे। सूर्य की रोशनी नहीं होने पर जो बिजली आप ग्रिड को दे चुके हैं, उसके बदले आपको बिजली मिल जाएगी।
विज्ञापन
सोलर पावर प्लांट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अगर आप सौर ऊर्जा से नलकूप चलाना चाहते हैं और बिजली बेचकर कुछ कमाना चाहते हैं तो आपको ग्रिड प्रणाली का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कराना होगा। ऑनलाइन आवेदन करके कुल लागत की 10 फीसदी रकम जमा करें। राज्य और केंद्र सरकारी की ओर से 90 फीसदी अनुदान मिलेगा। जिले में इसके तहत 2023-24 में 70 प्लांट स्थापित करने का लक्ष्य है। 35 प्लांट स्थापित हो गए हैं। अब जो आवेदन आ रहे हैं, उनके संयंत्र 2024-25 में स्थापित होंगे।
विज्ञापन
सौर ऊर्जा को विस्तार देने के लिए केंद्र सरकार ने बजट बढ़ाया है। घर की छत पर लोग सूर्य की रोशनी से बिजली उत्पादन करेंगे। अतिरिक्त बिजली ग्रिड को देंगे। सूर्य की रोशनी नहीं होने पर जो बिजली आप ग्रिड को दे चुके हैं, उसके बदले आपको बिजली मिल जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
नेडा के परियोजना अधिकारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक एक से तीन किलोवाट तक के संयंत्र पर 14,588 रुपये अनुदान दिया जाता है। नया बजट लागू होते ही 18,000 रुपये प्रति किलोवाट अनुदान मिलेगा। .
फायदे को ऐसे समझें
(नेडा के परियोजना अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, अगर 7.5 हार्सपावर का नलकूप का मोटर चलाना है तो 6,23,909 रुपये का प्लांट लगेगा। इसमें 62,391 रुपये जमा करने होंगे। शेष अनुदान है। अगर तीन हार्सपावर का मोटर चलाना है तो 25,544 रुपये जमा होंगे। 2,65,439 रुपये का प्लांट लगेगा।