फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Government arrangements should not cost lives... burnt people reached private hospital

Bareilly News: जान पर भारी न पड़े सरकारी व्यवस्था... निजी अस्पताल पहुंचे झुलसे लोग

Sun, 03 Nov 2024 05:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Government arrangements should not cost lives... burnt people reached private hospital
- जिला अस्पताल में न प्लास्टिक सर्जन न आईसीयू, ज्यादातर मरीज होते हैं रेफर
विज्ञापन


बरेली। जिला अस्पताल के बर्न यूनिट में विशेषज्ञ चिकित्सक और जरूरी जीवन रक्षक संसाधन के अभाव की वजह से मरीज अब यहां आना नहीं चाहते। इसकी बानगी दिवाली के पर्व पर भी देखने को मिली। दिवाली पर आतिशबाजी से झुलसा एक भी व्यक्ति इलाज के लिए बर्न यूनिट नहीं पहुंचा, जबकि इसी दौरान शहर में संचालित निजी अस्पताल में 40 लोग पहुंचे। जिसमें से दो मरीजाें की हालत बेहद गंभीर थी। उनकी सर्जरी करनी पड़ी।
जिला अस्पताल बर्न यूनिट संचालित हुए करीब दस वर्ष बीत चुके हैं लेकिन यहां अब तक प्लास्टिक सर्जन की तैनाती नहीं हुई। जनरल सर्जन ही जले, झुलसे मरीजों को देख रहे हैं। बीते तीन माह के आंकड़ों पर गौर करें तो इलाज के लिए पहुंचे 34 मरीजों में नौ हायर सेंटर रेफर हुए।
विज्ञापन


यहां एक ड्रेसर और दो सहायक भर्ती मरीजों की मरहम पट्टी करते हैं। रोस्टर के तहत तीन स्टाफ नर्स तैनात हैं। यूनिट में दवाएं भरपूर हैं। सर्जरी की जरूरत पर जनरल सर्जन मरीजों को देखते हैं। दावा है कि करीब 40 फीसदी तक झुलसे मरीजों का इलाज होता है। इससे ज्यादा झुलसे मरीजों को लखनऊ या अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लास्टिक सर्जन के लिए भेजा जा रहा पत्र
एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा के मुताबिक अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नियमित अंतराल पर मुख्यालय को पत्र भेजा जा रहा है। फिलहाल सीनियर सर्जन डॉ. एमपी सिंह को नोडल अधिकारी बनाया है। दिवाली को देखते हुए अतिरिक्त स्टाफ तैनात है।

अनार, चकरी जलाने के दौरान सर्वाधिक लोग झुलसे
निजी अस्पताल के वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डॉ. कौशल कुमार के मुताबिक इलाज के लिए पहुंचे लोगों में ज्यादातर अनार जलाने के दौरान चपेट में आए। चकरी और मेहताब ने भी लोगों को झुलसाया।


बर्न यूनिट में भर्ती, रेफर मरीज
माह भर्ती रेफर
जुलाई 14 05
अगस्त 09 02
सितंबर 11 02
अक्तूबर 12 03

वर्जन
बर्न यूनिट में प्लास्टिक सर्जन और जिला अस्पताल में आईसीयू की सुविधा न होने से गंभीर मरीजों को रेफर किया जाता है। शासन से प्लास्टिक सर्जन की मांग हो रही है। अब तक कोई सकारात्मक जबाव नहीं मिला। - डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed