फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Got relief from Municipal Corporation tax, now industrial areas will be improved

Bareilly News: नगर निगम के टैक्स से मिली निजात, अब संवरेंगे औद्योगिक क्षेत्र

Tue, 29 Oct 2024 03:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 29 Oct 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Got relief from Municipal Corporation tax, now industrial areas will be improved
बरेली। औद्योगिक क्षेत्रों को नगर निकाय और जिला पंचायत के क्षेत्र से बाहर करने के प्रदेश सरकार के फैसले का उद्यमियों ने स्वागत किया है। उन्होंने नगर निगम को टैक्स देने के बावजूद मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जर्जर हो रहे औद्योगिक क्षेत्रों के अब संवरने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने सीबीगंज स्थित परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र बसाया था। नगर निगम को उद्यमियों से टैक्स लेकर विकास कार्य की जिम्मेदारी दी गई थी। बीते कई वर्षों से नगर निगम के अफसर परसाखेड़ा में विकास कार्य का आश्वासन देते रहे। उद्यमी विमल रिवाड़ी के मुताबिक रोड नंबर आठ, नौ, दस की सड़कों के निर्माण के लिए दस वर्षों से उद्योग बंधु की बैठक में मुद्दा उठाया जा रहा है। इसके बावजूद कार्य नहीं हुआ। नालियां ध्वस्त हैं। फैक्टरी परिसर में जलभराव होता है। अब नई व्यवस्था के तहत विकास की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक मंसूर कटियार के मुताबिक अधिसूचना की तिथि से पहले जिन उद्यमियों ने टैक्स नहीं दिया है, उन्हें बकाया टैक्स नगर निगम को ही देना होगा। 25 अक्तूबर के बाद टैक्स देय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed