{"_id":"69665436caa88921ad0c7e62","slug":"gorakhpur-shamli-expressway-will-pass-through-41-villages-in-pilibhit-2026-01-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: पीलीभीत के 41 गांवों से गुजरेगा गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे, जिले के विकास को मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पीलीभीत के 41 गांवों से गुजरेगा गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे, जिले के विकास को मिलेगी रफ्तार
Tue, 13 Jan 2026 07:57 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 13 Jan 2026 07:57 PM IST
सार
गोरखपुर–शामली ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे पीलीभीत जिले से होकर गुजरेगा। जिले में एक्सप्रेसवे का करीब 40 किमी हिस्सा आएगा। इसकी अधिसूचना भी जारी हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत जिले को पहला एक्सप्रेसवे मिलने वाला है। गोरखपुर–शामली ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे जिले में बिलसंडा-बीसलपुर के गांवों से होकर या इनके पास से गुजरेगा। एक्सप्रेसवे करीब 41 गांवों के पास से होकर निकलेगा। जिले में इसकी लंबाई करीब 35 से 40 किलोमीटर होगी। इसकी अधिसूचना भी जारी हो गई है।
एक्सप्रेसवे बनने से आवागमन बेहतर होगा और जिले के विकास को भी रफ्तार मिलेगी। लंबे समय से इसकी मांग भी की जा रही थी। गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस- पूर्वी उत्तर प्रदेश को सीधे पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जोड़ेगा। करीब 700 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे बरेली मंडल के तीन जिलों से होकर गुजरेगा। इसमें पीलीभीत भी शामिल है।
बरेली की तीन तहसीलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे
बरेली जिले में इसका मार्ग फरीदपुर, नवाबगंज और बहेड़ी तहसील क्षेत्रों के कई गांवों से होकर निकलेगा। इससे जिले में आवागमन आसान होने के साथ-साथ विकास की रफ्तार भी तेज होगी। यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर से शुरू होकर बस्ती, अयोध्या, लखनऊ, सीतापुर और लखीमपुर होकर पीलीभीत के बीसलपुर और शाहजहांपुर के पुवायां से गुजरकर बरेली पहुंचेगा।
विज्ञापन
यहां से रामपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर और मेरठ होकर शामली तक जाएगा। चयनित भूमि का पहले अधिग्रहण और इसके बाद खरीदने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जमीन अधिग्रहण के बाद निर्माण शुरू होगा।

इन गांवों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे
जारी अधिसूचना के अनुसार गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे जिले में बीसलपुर के 39 और सदर तहसील के वार नवादा व गुलड़िया जाफरपुर से होकर निकलेगा। इसी तरह ब्लॉक बिलसंडा के गांव तिलसंडा, बमरोली, लिलहर, मीरपुर हरायपुर, रामपुर अमृत, मुड़गवा, सुहेला, ईंटगांव, विरसिंगपुर, महेशापुर आदि गांवों से होकर गुजरेगा या फिर सीधे तौर पर उनसे जुड़ेगा। इसके अलावा बीसलपुर तहसील के कटकवारा, बरखेड़ा यासीन, बिहारीपुर हीरा, अटकोना, बहादिया, विरसिंगपुर, नौगवां संतोष व जोगीठेर होकर बरेली के नवाबगंज के बाद बरेली से जुड़ेगा।
प्रमुख शहरों से होगा जुड़ाव, आसान होगा सफर
एक्सप्रेसवे बनने से जिले का कई प्रमुख शहरों से जुड़ाव हो जाएगा। इसमें गोरखपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर आदि शामिल हैं। आसान और सुविधाजनक सफर की सौगात मिलेंगी। व्यापारियों का व्यापार भी बढ़ेगा। जिले में नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए बीसलपुर के आसपास स्थान चिह्नित होगा
गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे शाहजहांपुर जिले के पुवायां के पास से जिले में दाखिल होगा। लगभग 40 किलोमीटर की दूरी तय कर बरेली के नवाबगंज की सीमा में दाखिल होगा। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए बीसलपुर के आसपास ही कहीं पर एक स्थान भी चिह्नित किया जाएगा।
गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के हमारी विधानसभा से निकलने की अधिसूचना जारी हो गई है। एक्सप्रेस-वे बनने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो जाएगी। इसके बनने से विकास और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। - विवेक वर्मा, भाजपा विधायक बीसलपुर