फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gorakhpur-Mailani Express extended to Pilibhit, timings of eight trains changed

Bareilly News: गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस का पीलीभीत तक विस्तार, आठ ट्रेनों के समय में बदलाव

Fri, 31 Jan 2025 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur-Mailani Express extended to Pilibhit, timings of eight trains changed
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस का पीलीभीत तक विस्तार कर दिया है। इस ट्रेन को विस्तार दिए जाने के कारण त्रिवेणी एक्सप्रेस और बरेली सिटी-टनकपुर एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनों की समय सारिणी में मामूली बदलाव किया गया है। दो फरवरी से इन ट्रेनों का संचालन बदले हुए समय पर किया जा जाएगा।
विज्ञापन

नई समय सारिणी के अनुसार 55320 पीलीभीत-बरेली सिटी एक्सप्रेस पीलीभीत से दोपहर 1:55 के स्थान पर 1:15 बजे छूटेगी। 55324 टनकपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस टनकपुर से दोपहर 12 के स्थान पर सुबह 10:10 बजे छूटने के बाद पीलीभीत दोपहर 1:35 बजे के स्थान पर 11:55 बजे आएगी। 55360 मैलानी-पीलीभीत पैसेंजर मैलानी से सुबह 10:45 के स्थान पर 10:30 बजे छूटने के बाद दोपहर 1:30 के स्थान पर 1:10 बजे पीलीभीत आएगी। 55362 मैलानी-पीलीभीत पैसेंजर मैलानी से शाम 5:50 बजे के स्थान पर 6:05 बजे चलने के बाद रात 8:40 के स्थान पर 8:50 बजे पीलीभीत आएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा 75302 टनकपुर-बरेली सिटी पैसेंजर टनकपुर से दोपहर 3:25 के स्थान पर 3:35 बजे छूटेगी। 75301 बरेली सिटी-टनकपुर पैसेंजर बरेली सिटी से सुबह 10:35 के स्थान पर 10:45 बजे छूटेगी। 15075/15075 त्रिवेणी एक्सप्रेस टनकपुर से दोपहर 3:20 के स्थान पर 3:30 बजे छूटेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed