फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Goons brutally beat youths at Bareilly satellite bus stand

बरेली में खुलेआम गुंडई: सेटेलाइट बस अड्डे पर युवकों को बेरहमी से पीटा, बचाने पर पुलिस से भी भिड़े हमलावर

Thu, 28 Dec 2023 01:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Dec 2023 01:11 PM IST
सार

बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे के आसपास रात में अराजकतत्वों के साथ-साथ नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। बुधवार रात नशे में धुत युवकों ने बिथरी के युवकों की पिटाई कर दी। बचाने आए पुलिसकर्मी से भी भिड़ गए। 

विज्ञापन
Goons brutally beat youths at Bareilly satellite bus stand
युवक को बचाने का प्रयास करता पुलिसकर्मी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के सेटेलाइट बस स्टैंड पर सीएनजी पंप के पास बुधवार देर रात खासा बवाल हो गया। बारादरी के युवकों ने बिथरी चैनपुर के युवकों को जमकर पीटा। पथराव भी किया। घटना में दो लोगों का सिर फट गया। चाय की दुकान में तोड़फोड़ की गई। कार के शीशे तोड़ दिए गए। बचाने पहुंचे चीता मोबाइल के सिपाहियों से भी हमलावर भिड़ गए। पुलिसकर्मी के साथ भी हाथापाई की। सिपाहियों ने एक युवक को पुलिस जीप में बैठा लिया तो उसे खींचने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि आरोपी हमलावर नशे में धुत थे। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामले में पांच लोगों को नामजद कर रिपोर्ट कराई गई है।

विज्ञापन


सेटेलाइट बस अड्ढे पर सीएनजी पंप के सामने चाय की दुकान पर रात 10 बजे के बाद विवाद शुरू हुआ। बिथरी चैनपुर के गांव कंथरिया निवासी राजीव ने बताया कि वह अपने कुछ साथियों के संग सेटेलाइट स्टैंड से अपने गांव जा रहे थे। तभी बाबू चाय के खोखे के पास नशे की हालत में कटरा चांद खां मौर्य मंदिर के पास रहने वाले सूर्य प्रकाश सक्सेना और उसके साथियों ने उनको थप्पड़ मार दिया। इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने उनके सिर में डंडा मार दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

दो युवकों के सिर फूटे 
हमले में उसका और उसके एक साथी का सिर फट गया। चीता पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और युवकों को बचाने का प्रयास किया। दोनों पुलिसकर्मियों ने चाय की दुकान पर काम करने वाले लड़कों को और युवक के साथियों को पकड़ लिया। थाने में सूचना दी। इस बीच एक युवक छूटकर भाग गया। थाने की जीप में एक युवक को बैठाने पर आरोपियों ने उसे वहां पर भी पीटा। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पथराव भी किया। पुलिस से भी हाथापाई की। 

सूचना पर थाना बारादरी और इज्जतनगर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल युवकों को थाने ले जाया गया। इस बीच हमलावर फरार हो गए। वहां मौजूद किसी ने घटना का वीडियो बना लिया। इसमें कुछ लोग एक युवक को बेरहमी से पीटते दिख रहे हैं। पुलिसकर्मी उसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं। इंस्पेक्टर बारादरी ने बताया कि पीड़ित पक्ष से ली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed