फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Google Map deceived French citizen reached Churrali Dam there was noise of alien in bareilly

गूगल मैप ने फिर दिया गच्चा: 'हेलमेट में लगी लाइट से लगा एलियन आ गए', असल में फ्रांसीसी नागरिक भटक गए थे रास्ता

Sat, 25 Jan 2025 09:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 25 Jan 2025 09:40 AM IST
सार

बरेली में एक बार फिर गूगल मैप ने धोखा दे दिया। फ्रांसीसी नागरिक चुरैली डैम पहुंच गए। फ्रांसीसी नागरिक साइकिल से दिल्ली से काठमांडू जा रहे थे। ग्रामीणों ने एलियन का शोर मचा दिया।

विज्ञापन
Google Map deceived French citizen reached Churrali Dam there was noise of alien in bareilly
फ्रांसीसी नागरिक रास्ता भटके - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एक बार फिर से गूगल मैप ने एक बार फिर गच्चा दे दिया। इस बार साइकिल से दिल्ली से काठमांडू जा रहे दो फ्रांसीसी नागरिक इस धोखे का शिकार हुए। वे रास्ता भटककर बहेड़ी क्षेत्र के चुरैली डैम के पास आ गए।
विज्ञापन


रात ज्यादा हो गई थी तो वे वहीं अपना टेंट लगाने लगे। अंधेरे में उनके हेलमेट में लगी लाइट चमकी तो ग्रामीणों में एलियन होने का शोर मच गया। सूचना पर चुरैली डैम चौकी के पुलिसकर्मी पहुंचे। वे उनकी भाषा समझ नहीं सके तो अधिकारियों से बात कराई। सीओ बहेड़ी ने उन्हें सही रास्ते पर पहुंचाया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ब्रायन जैक्स गिलबर्ट और सेबेस्टियन फ्रैंकाइस ग्रेबियल सात जनवरी को फ्लाइट से दिल्ली आए थे। अगले दिन वे दिल्ली से साइकिल लेकर काठमांडू के लिए रवाना हुए। दोनों गूगल मैप के सहारे आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें टनकपुर के रास्ते काठमांडू जाना था, लेकिन रास्ता भटककर चुरैली डैम की ओर पहुंच गए। वहां बृहस्पतिवार रात साढ़े दस बजे घने कोहरे में परेशान फ्रांसीसी नागरिकों ने स्थानीय लोगों से मदद मांगी तो वे उन्हें पुलिस चौकी ले आए। 
 

पुलिसकर्मी उनकी फ्रेंच भाषा नहीं समझ सके तो अधिकारियों को जानकारी दी। एसएसपी अनुराग आर्य ने फोन कॉल पर दोनों से बात करके समस्या समझी। सीओ अरुण कुमार ने दोनों फ्रांसीसी नागरिकों को सही रास्ता बताया।



 

सीओ काफी दूर तक पगडंडियों के सहारे उन्हें आगे ले गए। उत्तराखंड सीमा के पुलभट्टा की ओर अपने क्षेत्र से निकलवा दिया। सीओ की उनसे बातचीत व साथ जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फ्रांसीसी नागरिक देशाटन पर आए हुए हैं। कोहरे में वे रास्ता भटक गए थे। उन्हें सुरक्षित आगे निकलवा दिया है। - अनुराग आर्य, एसएसपी

गूगल मैप के धोखे में गई थी तीन की जान
कुछ माह पहले गूगल मैप के सहारे चल रहे तीन कार सवारों की हादसे में जान चली गई थी। फरीदपुर और दातागंज के बीच रामगंगा नदी के अधूरे पुल से उनकी कार नीचे गिर गई थी। इसी तरह कुछ दिन पहले इज्जतनगर में कलापुर की पुलिया के पास एक कार में सवार लोग गूगल मैप की वजह से ही रास्ता भटक गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed