फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Goods worth thousands stolen from battery shop

Bareilly News: बैटरी की दुकान से हजारों का सामान चोरी

Fri, 08 Dec 2023 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 08 Dec 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Goods worth thousands stolen from battery shop
भमोरा। देवचरा-बल्लिया चौराहे के पास स्थित बैटरी की दुकान को निशाना बनाकर चोर यहां से हजारों का सामान चोरी कर ले गए। यहां पुलिस पिकेट भी तैनात रहती है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


देवचरा निवासी गुड्डू ने बताया कि देवचरा-बल्लिया चौराहे के पास भारत बैटरी सर्विस नाम से दुकान है। बुधवार को शाम के समय दुकान बंद करने के बाद वह घर आ गए थे। देर रात शटर के ताले तोड़कर चोर यहां रखी 15 पुरानी और 10 नई बैटरी के साथ 25 किलो पीतल, 20 किलो तांबा, 30 किलो सिल्वर, दो अल्टरनेटर, दो सेल्फ के साथ 1800 रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह के समय जब वह यहां पहुंचे तो ताले टूटे हुए मिले। चोरी हुए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये है। गुड्डू ने बताया कि नजदीक ही पुलिस पिकेट तैनात रहती है। इसके बाद भी बेखौफ चोरों ने दुकान को निशाना बना लिया। इंस्पेक्टर परमेश्वरी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विद्यालय के ताले तोड़कर समेट ले गए सामान

शीशगढ़। बल्ली गांव के कंपोजिट विद्यालय के ताले तोड़कर चोर हजारों का सामान ले गए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।

प्रधानाचार्य झाझनलाल ने बताया बृहस्पतिवार को जब वह विद्यालय पहुंचे तो कमरों के ताले टूटे हुए मिले। अंदर रखे तीन सिलिंडर, एलईडी टीवी, खेल कूद का सामान, राशन आदि गायब था। तुरंत उन्होंने डायल 112 पर कॉल करके सूचना दी। वहीं, शेरगढ़ रोड पर भाजपा के शाही मंडल अध्यक्ष शिवम शर्मा के टाइल्स प्लांट से चोर मोटर चोरी कर ले गए। उन्होंने रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। संवाद
---------
बरातघर में चोरी की जांच करने पहुंचे सीओ
फरीदपुर। मोहल्ला महादेव निवासी व्यापारी नेता डब्लू भारद्वाज के बेटे की शादी में बरातघर से दुल्हन के गहने चोरी हो गए। बृहस्पतिवार को सीओ फरीदपुर गौरव सिंह ने इंस्पेक्टर रामसेवक के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।


एटा जनपद के थाना के जैथरा के गांव धुमरी निवासी प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि बुधवार की रात फरीदपुर के सत्संग भवन बरातघर में बहन की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। दुल्हन के कमरे में रखे गहने रात में चोरी हो गए। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच भी की थी। फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना की गहनता से जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed