{"_id":"65075e149b07a197ed0f63a5","slug":"goods-worth-lakhs-of-rupees-stolen-from-block-development-office-faridpur-news-c-188-1-sbly1013-299-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खंड विकास कार्यालय से लाखों रुपये का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खंड विकास कार्यालय से लाखों रुपये का सामान चोरी
Mon, 18 Sep 2023 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। खंड विकास कार्यालय परिसर में बने एडीओ पंचायत कार्यालय और सभागार से चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। ब्लॉक में तैनात चपरासी ने प्रभारी एडीओ पंचायत के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करने के बाद पुलिस ने तहरीर देने आए चौकीदार को ही पूछताछ के लिए थाने में बैठा लिया। अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
ब्लॉक परिसर में एडीओ पंचायत का कार्यालय बना हुआ है। शनिवार रात यहां घुसे चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़ दिया। इसके बाद वह अंदर रखा लैपटॉप, प्रिंटर, इनवर्टर व बैटरी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। वहीं ब्लॉक सभागार के गेट का कुंडा काटकर चोरों ने वहां लगी एलइडी टीवी चुरा ली। ब्लॉक में रात्रि ड्यूटी पर तैनात चौकीदार दीपक कुमार सुबह करीब 5:30 बजे चाय पीने के लिए स्टेशन की ओर जा रहे थे।
ताला टूटा देखकर उन्होंने सफाई कर्मचारी रामनिवास, वरिष्ठ लिपिक विशाल पटेल को सूचना दी। अन्य लोग भी जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना करने के बाद लौट आई। दोपहर में जब चौकीदार दीपक कुमार थाने पहुंचा तो पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे थाने में ही बैठा लिया। मामले में इंस्पेक्टर दयाशंकर ने बताया कि चौकीदार की भूमिका संदिग्ध है। पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया गया है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।