फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Goods were taken away by breaking the locks of six shops in a single night.

Bareilly News: एक ही रात में छह दुकानों के ताले तोड़कर समेट ले गए सामान

Tue, 21 May 2024 05:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 21 May 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Goods were taken away by breaking the locks of six shops in a single night.
नवाबगंज। कस्बे में रविवार रात चोरों ने छह दुकानों को निशाना बनाया। वह यहां से हजारों की नकदी सहित अन्य सामान समेट ले गए। घटना सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हुई है। थाने के पास चोरी की वारदात से व्यापारियों में रोष है। सोमवार को उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इंस्पेक्टर को ज्ञापन सौंपकर घटना का जल्द जल्द खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन

चोरों ने सबसे पहले थाने के पास स्थित सत्यम जनरल स्टोर को निशाना बनाया। संचालक के मुताबिक चोर नकदी और सामान ले गए हैं। इसके बाद उन्होंने कैलाश मेडिकल स्टोर के ताले तोड़े। थाने के सामने बाजार रोड पर मनु कन्फैक्शनरी, बिजौरिया रोड स्थित लक्ष्मी मेडिकल स्टोर, मुंशी लाल किराना स्टोर और मंगलम साड़ी संसार को भी निशाना बनाया।
विज्ञापन

सुबह जब व्यापारी यहां पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई। सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखने पर एक बाइक से तीन युवक आते दिख रहे हैं। अंधेरा होने की वजह से इनके चेहरे पहचान में नहीं आए। बाइक का नंबर भी नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता उर्फ लल्लू, भाजपा नेता नीरेंद्र सिंह राठौर और केशव गुप्ता के साथ व्यापारी इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा से मिले। उन्होंने कहा कि जब थाने के पास ही प्रतिष्ठान सुरक्षित नहीं हैं तो कस्बे में अन्य जगहों पर कैसे हम लोग कारोबार कर सकते हैं?

उन्होंने पुलिस पर गश्त न करने का भी आरोप लगाया। इंस्पेक्टर ने व्यापारियों को घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है। थाने पहुंचने वालों में आशीष गुप्ता, बंटी रस्तोगी, रामनिवास, अनुभव गुप्ता, कैलाश चंद गुप्ता, सुरजीत गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed