फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gold trades brighter than silver

Bareilly News: चांदी की चमक से सोणा हुआ कारोबार

Tue, 24 Feb 2026 03:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Gold trades brighter than silver
बरेली। कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट के बाद अब सोने-चांदी की चमक धीरे-धीरे बढ़ रही है। बीते सप्ताह चांदी प्रति किलो 25 हजार और सोना प्रति दस ग्राम चार हजार रुपये महंगा हुआ है। इससे कारोबार में भी उछाल आया है।
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों के अनुसार, 30 जनवरी को चांदी का भाव प्रति किलो 3.95 लाख और सोना 1.90 लाख रुपये प्रति दस ग्राम था। 31 जनवरी को चांदी में 85 हजार और सोने में 20 हजार रुपये की गिरावट आई। 17 फरवरी तक क्रमिक रूप से चांदी में करीब 1.60 लाख और सोने में 40 हजार रुपये तक की गिरावट हुई। 18 फरवरी से भाव बढ़ने लगे। 23 फरवरी को सराफा बाजार में चांदी के भाव 25 हजार बढ़त के बाद 2.65 लाख और सोना 1.60 लाख रुपये पर बिका। कीमतों के साथ बाजार में खरीदारों की आवक भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

बरेली सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर तनाव फिर बढ़ने लगा है। अमेरिकी टैरिफ की उठापटक की वजह से भी बाजार में अस्थिरता की स्थिति है। जब भी ऐसी स्थिति आती है, लोग सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ते हैं। इसलिए कीमतों में अभी तेजी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय जानकार आदर्श शर्मा के मुताबिक, टैरिफ विवाद, मिडिल ईस्ट में युद्ध की स्थिति, रूस-यूक्रेन के बीच जंग के हालात सोने-चांदी की कीमतों के लिए ईंधन बन रहे हैं। अनुमान जताया कि सप्ताहभर तक कीमतों में तेजी जारी रहेगी। मार्च के अंत तक सोना 1.90 लाख प्रति दस ग्राम और चांदी के भाव तीन लाख रुपये तक पहुंचने के आसार जताए हैं।

बीते छह दिनों में सराफा भाव
तिथि सोना (प्रति 10 ग्राम) चांदी (प्रति किलो)
23 फरवरी 1,60,000 2,65,000
22 फरवरी 1,57,000 2,60,000
21 फरवरी 1,56,000 2,50,000
20 फरवरी 1,58,000 2,51,000
19 फरवरी 1,55,000 2,44,000
18 फरवरी 1,56,000 2,40,000
नोट : कीमतें बरेली सराफा एसोसिएशन के अनुसार रुपये में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed