फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gold prices drop by 9,000 in ten days; a windfall for buyers.

Bareilly News: दस दिन में नौ हजार सस्ता हुआ सोना, खरीदारों की चांदी

Sun, 06 Sep 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 06 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Gold prices drop by 9,000 in ten days; a windfall for buyers.
बरेली। दस दिन में सोना नौ हजार तो चांदी सात हजार रुपये सस्ती हुई है। इससे बाजार में ग्राहकों की आमद बढ़ गई है। कारोबारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। आगामी त्योहारों व सहालग के लिए लोगों ने बुकिंग करानी शुरू कर दी है, ताकि ऐन वक्त पर उन्हें ज्यादा कीमत न चुकानी पड़े।
विज्ञापन

सराफ सुदेश अग्रवाल ने बताया कि इस समय दाम कम होने से ग्राहकों की आमद बढ़ी है। आगे करवाचौथ से लेकर धनतेरस, दीपावली व सहालग की शुरुआत होगी। इससे बाजार में काम अच्छा रहेगा। त्योहारों के लिए लोग अभी से बुकिंग करा रहे हैं। सराफ संदीप अग्रवाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण सोने-चांदी के दाम कब फिर बढ़ने लगें, इसका पता नहीं है। इसलिए लोग अभी से बुकिंग करा रहे है।
विज्ञापन

संदीप के मुताबिक, बाजार में इस समय कम वजन के जेवरों की मांग है। ग्राहक 22 से लेकर 18 कैरेट तक के जेवर बनवा रहे हैं। कई ब्रांडेड कंपनियों ने कम रेंज के जेवर बाजार में उतार दिए हैं जो आकर्षक दिखने के साथ रियायती दरों पर बिक रहे हैं। कर्मचारी नगर के हर्षित ने बताया कि नवंबर में उनकी बहन की शादी है, इसलिए अभी से खरीदारी शुरू कर दी है। सोने-चांदी के दाम अभी कम हैं, लेकिन दुकानदारों का कहना है कि सीजन पर दाम बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह कीमतों में आया उतार-चढ़ाव

तारीख सोना चांदी
6 सितंबर 150500 235000

5 सितंबर 150500 235500

4 सितंबर 150000 235000

3 सितंबर 148000 229000

2 सितंबर 151200 237000

1 सितंबर 153200 237000

31 अगस्त 154000 239000

30 अगस्त 155500 238000

29 अगस्त 156500 240000

28 अगस्त 157500 242000

27 अगस्त 159500 242000
नोट : कीमतें बरेली सराफा एसोसिएशन के अनुसार। सोने की कीमत रुपये प्रति दस ग्राम व चांदी के भाव रुपये प्रति किलो में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed