{"_id":"69a4a9bd9056382e7a0fb7a5","slug":"gold-and-silver-prices-are-expected-to-rise-to-record-highs-and-the-sale-of-seals-has-stalled-bareilly-news-c-4-vns1074-835994-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सोने-चांदी के भाव में रिकॉर्ड तेजी का अनुमान, सिल की बिक्री ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सोने-चांदी के भाव में रिकॉर्ड तेजी का अनुमान, सिल की बिक्री ठप
विज्ञापन
बरेली। इस्राइल-अमेरिका की ओर से ईरान पर हो रहे हमले का असर सराफा भावों पर पड़ने लगा है। महज 48 घंटे में चांदी की कीमतों में 35 हजार और सोने का भाव 13 हजार रुपये बढ़ गया है। आगे की स्थिति को लेकर कारोबारी असमंंजस में हैं। बाजार में सिल की बिक्री ठप बताई जा रही है।
सराफा कारोबारियों के मुताबिक, जंग से अनिश्चितता का माहौल है। शुक्रवार देर रात जंग शुरू होने के बाद शनिवार को चांदी प्रति किलो दस हजार रुपये और सोने की कीमतों में करीब दो हजार रुपये बढ़त दर्ज की गई। रविवार को भी क्रमश: करीब 15 हजार और 11 हजार रुपये बढ़त के बाद बाजार में सोने का भाव प्रति दस ग्राम 1.72 लाख रुपये रहा। चांदी प्रति किलो 2.90 लाख रुपये पर बिकी।
बरेली सराफा एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश अग्रवाल के मुताबिक, अब गहनों की ही खरीद-बिक्री हो रही है। सिल बाजार से गायब है। जंग न थमी तो कीमत बढ़ेगी। जंग के हालात के चलते अब लोग सुरक्षित निवेश की तरफ मुड़े हैं। इससे कमोडिटी मार्केट में सोना-चांदी की कीमतों में तेजी आने लगी है। चांदी तीन लाख रुपये के पार और सोना दो लाख रुपये पहुंच सकता है।
विज्ञापन
सोमवार को शेयर बाजार खुलने पर पता चलेगा रुख
वित्तीय जानकार आदर्श शर्मा के मुताबिक, वैश्विक तनाव से बाजार में हलचल है। शेयर, म्युचुअल फंड के बजाय बतौर निवेशक सोना-चांदी की ओर रुख कर सकते हैं। दो दिनों में जो रुख मिल रहे हैं, उसके अनुसार सराफा बाजार में तेजी हो सकती है। हालांकि, सोमवार को शेयर बाजार खुलने पर ही निवेशकों के रुख का आकलन हो सकेगा। निवेश के लिए अभी वेट एंड वॉच की स्थिति में रहें।