{"_id":"6948638d9902b16b950fbb88","slug":"gold-and-silver-are-at-the-forefront-in-giving-returns-as-per-the-test-of-investment-bareilly-news-c-4-vns1074-790856-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: निवेश की कसौटी पर खरे, रिटर्न देने में भी सबसे आगे सोना-चांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: निवेश की कसौटी पर खरे, रिटर्न देने में भी सबसे आगे सोना-चांदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सोने-चांदी में लंबी अवधि के लिए निवेश सबसे सुरक्षित और फायदेमंद है। सोने-चांदी ने रिटर्न देने के मामले में अन्य संपत्तियों को पीछे छोड़ दिया है। इसमें निवेश करने पर छह माह में ही 50-60 फीसदी तक का रिटर्न मिल रहा है। नतीजा, इस ओर ग्राहकों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है।
सोना-चांदी के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। छह माह में ही चांदी करीब 74,500 रुपये प्रति किलो व सोना 35,500 रुपये प्रति दस ग्राम तक बढ़ गया है। घरेलू बाजार में शनिवार को चांदी दो लाख रुपये प्रतिकिलो बिकी। वित्तीय विशेषज्ञ विनय कृष्णन बताते हैं कि पहले लोग प्राॅपर्टी, एफडी, बांड आदि ने निवेश करते थे। इनमें लोगों को 12-20 फीसदी तक रिटर्न मिलता है, लेकिन सोने-चांदी ने इस मामले में सभी संपत्तियों को पीछे छोड़ दिया है। साल दर साल ये रिटर्न बढ़ता ही जा रहा है। इस वक्त लोग सोने-चांदी में खूब निवेश कर रहे हैं।
सराफा कारोबारी सुदेश अग्रवाल ने बताया कि ग्राहकों ने दिवाली पर भी सोने-चांदी की खरीदारी की थी। सिक्कों के साथ ही सिल चांदी भी खूब बिकी थी। सिक्कों और सिल चांदी को आवश्यकतानुसार ग्राहक रुपये में बदल सकते हैं। आगे आने वाले दिनों में चांदी की कीमत और बढ़ने की संभावना है। फरवरी तक चांदी 2,20,000 रुपये प्रति किलो होने का अनुमान जताया जा रहा है। संवाद