{"_id":"59b05c284f1c1bf17f8b47c3","slug":"gold-30-thousand-silver-40-crosses-global-impact-on-turmoil","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना 30 हजार, चांदी 40 पार वैश्विक स्तर पर उथल-पुथल का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोना 30 हजार, चांदी 40 पार वैश्विक स्तर पर उथल-पुथल का असर
बरेली
Updated Thu, 07 Sep 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो महीने से सराफा बाजार में चल रही गहमागहमी के बाद सोना और चांदी की कीमतें एकाएक उम्मीद से ज्यादा चमक उठी हैं। सोना 30 हजार प्रति दस ग्राम से ऊपर चल रहा है और चांदी भी 41 हजार प्रति किलो से पार हो गई है। कीमतों में यह उछाल पिछले दो महीनों से ही बना हुआ है।
नोट बंदी के बाद सोना-चांदी बाजार बेहाल ही था। हालांकि पिछले साल नवंबर और दिसंबर में पुरानी करेंसी खपाने के लिए 50 हजार प्रति दस ग्राम तक सोना बिका था। इसके बाद सराफा बाजार में लगातार मंदी रही है, मगर फिर भी उसकी कीमत 28 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास बनी रही। पिछले दो माह से सोना और चांदी की कीमत चढ़नी शुरू हो गई थीं और अब इस वर्ष के शीर्ष पर पहुंच चुकी हैं। बुधवार सुबह सोना भाव 30,250 प्रति दस ग्राम खुला और चांदी 412 रुपये प्रति दस ग्राम रही। कारोबारियों का कहना है कि बाजार में अभी उछाल बना रहेगा।
...मगर ग्राहक नदारद
ऑफ सीजन होने के बावजूद सोना और चांदी का भाव चढ़ता जा रहा है, मगर बाजार से ग्राहक गायब हैं। अन्य कारोबारी बताते हैं कि जून माह से अब तक डालर तीन रुपये टूटा है, फिर भी इन धातुओं की कीमतें बढ़ रही हैं। जानकार बताते हैं कि नवरात्र में इस बाजार में चहलपहल बढ़ने की संभावना है। सराफा मंडल अध्यक्ष संदीप अग्रवाल मिंटू बताते हैं कि उत्तरी कोरिया और वैश्विक स्तर पर उथल पुथल होने से दोनों धातुएं मजबूत हो गयी हैं। इससे दोनों धातुओं की मांग नहीं होने के बावजूद महंगी हो रही हैं। कारोबारी आयुष कहते हैं कि सोना और चांदी भाव सामान्य होने पर ग्राहक जरूर बढ़ेंगे।