फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gola Gokarnath Assembly Byelection Live Today BJP Samajwadi Party Uttar Pradesh Election Latest Update Here

Gola Gokarnath Byelection: छिटपुट घटनाओं के बीच 56.35% मतदान, पिछले चुनाव के मुकाबले कम रहा प्रतिशत

Thu, 03 Nov 2022 10:48 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 03 Nov 2022 10:48 PM IST
सार

भाजपा विधायक रहे अरविंदि गिरि के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। चुनाव में दिवंगत विधायक के पुत्र और भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि और सपा के विनय तिवारी समेत सात निर्दलियों ने भी हिस्सा लिया। मुख्य रूप से टक्कर भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच में ही रही।

विज्ञापन
Gola Gokarnath Assembly Byelection Live Today BJP Samajwadi Party Uttar Pradesh Election Latest Update Here
मतदान के बाद चिह्न दिखातीं युवतियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छिटपुट घटनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गोला विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर रही। सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान में हर दो घंटे में 10 फीसदी के अंतर से मतदान बढ़ता रहा। शाम 5 बजे तक 56.35 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन


भाजपा विधायक रहे अरविंदि गिरि के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। चुनाव में दिवंगत विधायक के पुत्र और भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि और सपा के विनय तिवारी समेत सात निर्दलियों ने भी हिस्सा लिया। मुख्य रूप से टक्कर भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच में ही रही।

विज्ञापन

नीमगांव थाना क्षेत्र के सिकंद्राबाद और रायपुर में भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं में भी झड़प और मारपीट हुई। सिकंद्राबाद में भाजपा विधायक का वीडियो बनाने को लेकर सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई। रायपुर में वोट डालकर घर जा रहे एक युवक को सपाइयों ने पीट दिया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ पर लाठियां भांजी। अमीरनगर में फर्जी वोटिंग का भी एक मामला सामने आया। सूचना मिलने पर दोनों जगह पहुंचे डीएम व एसपी ने मामला शांत करवाया।

कई जगहों पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाते हुए सपा ने जिला प्रशासन व चुनाव आयोग के ट्विटर हैंडल पर लगातार शिकयतें कीं। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी संजीव सुमन ने बताया कि जो भी शिकायतें आईं, उनमें त्वरित कार्रवाई की गई। अन्य शिकायतों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed