{"_id":"0fc23d7e702f37c3c1031bd8f25c00b7","slug":"godkr-knife-murder-of-gamblers-fights-porter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआरियों के झगड़े में पल्लेदार की चाकू से गोदकर हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुआरियों के झगड़े में पल्लेदार की चाकू से गोदकर हत्या
बरेली
Updated Sun, 01 Nov 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दिवाली के पहले ही शहर में कई जगह जुआरियों की अड्डेबाजी शुरू हो गई है। शुक्रवार की रात को गंगापुर में शिव मंदिर के पास ऐसे ही अड्डे पर ताश की गड्डी फेंटने को लेकर बवाल हो गया। दोेनों पक्षों के लोगों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पिटाई से गुस्साए नशे में धुत युवक ने 35 वर्षीय पल्लेदार अजय लोधी पर पीठ में चाकू से हमला कर दिया। घायल ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार की सुबह दम तोड़ दिया। हमलावर और उसके दोनों भाइयों के खिलाफ लिखी गई एनसीआर को पुलिस ने गैर इरादतन हत्या में तरमीम कर दिया।
शुक्रवार की रात को थाना बारादरी के गंगापुर निवासी किशनलाल का बेटा अजय लोधी शिव मंदिर में मोहल्ले के लड़कों के साथ जुआ खेल रहा था। अजय का छोटा भाई हरीश कुमार और बड़ा भाई शंकर भी जुए के अड्डे पर ही थे। रात करीब दस बजे मोहल्ले के ही छोटू उर्फ लाला का ताश की गड्डी में दांव काटने को लेकर हरीश से विवाद हो गया। इस पर दोनों नशे में गाली गलौज करने लगे। हरीश के भाई अजय ने इसका विरोध किया तो लाला ने उसे चुप करने की कोशिश की। कहने लगा कि तुम हमारे बीच में मत बोलो। इससे गुस्साए अजय और उसके भाई शंकर ने हरीश कुमार के साथ मिलकर लाला की बेरहमी से पिटाई कर दी। किसी तरह जान बचाकर लाला अपने घर पहुंच गया। वहां से लाला करीब एक घंटा बाद फिर घर से चाकू लेकर मौके पर पहुंच गया। लाला ने अजय की पीठ में चाकू से कई बार हमला कर दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से दोनों पक्षों के लोगों को पीटकर शांत किया। इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस ने एनसीआर दर्ज करने के बाद घायल अजय और लाला को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। शनिवार की सुबह करीब चार बजे इलाज के दौरान अजय की मौत हो गई। परिवार वालों ने अजय की मौत के बाद जिला अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। इमरजेंसी में भर्ती हत्यारोपी लाला पर अजय के परिवार वालों ने हमला करने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया।
विज्ञापन
मामले में अजय के भाई रोहित की तरफ से छोटू उर्फ लाला और उसके दो भाइयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। इनमें से एक भाई का नाम भी शंकर है, जबकि दूसरे की काला नाम से पहचान है। सीओ धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि एक आरोपी को तो हिरासत में ले लिया है। बाकी की तलाश कराई जा रही है।