फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   God came to town Valmiki's procession

शहर में निकली भगवान  वाल्मीकि की शोभायात्रा 

Mon, 17 Oct 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Mon, 17 Oct 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
God came to town Valmiki's procession
शहर में निकली भगवान  वाल्मीकि की शोभायात्रा  - फोटो : बरेली, अमर उजाला
रामायण रचयिता भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा में पूरा शहर रम गया। अलग-अलग जगहाें से यात्रा निकाली गई। इसमें वाल्मीकि स्वरूप ने श्रद्धालुआें को दर्शन और आशीर्वाद दिए। स्वागत के लिए रास्तों पर भीड़ जुटी रही। कहीं पुष्पवर्षा तो कहीं माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। 
विज्ञापन

जिला वाल्मीकि सभा और इज्जतनगर डिफेंस कॉलोनी की ओर से महर्षि वाल्मीकि मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने किया। उन्हाेंने भगवान की पूजा भी की। शोभायात्रा में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन, लवकुश, सीता, हनुमान और भारत माता की झांकियां शामिल रहीं। इसमें राजकुमार, प्रवेश बाबू, विनोद, नरेश, मोनू, भगवान दास, कैलाश वाल्मीकि, अरविंद वाल्मीकि, मुन्नालाल अनिल भारती ने जिम्मेदारी संभाली। भगवान वाल्मीकि आश्रम सेवा समिति की ओर से सुभाषनगर से प्रभात फेरी निकाली गई। शाम को आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इसमें सुरेश लाला, पार्षद आलोक तायल, राजू वाल्मीकि, प्रेमशंकर, रामबाबू, तिलक, मनोज भारती व अन्य ने जिम्मेदारी संभाली। वाल्मीकि समाज विकास परिषद की ओर से रात्रि जागरण सूद धर्मकांटा पर किया गया। अध्यक्षता एनएल सहगल ने की। महंत हरनाम दास, हरमित सिंह ने पूजा की। शैलेश चौधरी, रीतिक, सुधीर कटेरिया, सौवी वाल्मीकि ने विचार पेश कि ये। इसके अलावा एक शोभायात्रा भूड़ बस्ती से निकलकर बिहारीपुर में शामिल हुई। शोभायात्रा को विधायक डॉ. अरुण कुमार, मुकेश छाबड़िया, अफरोज मियां ने झंडी दिखाई। 
विज्ञापन


सीबीगंज से निक ली शोभायात्रा 
सीबीगंज। इंद्रानगर कॉलोनी से शोभायात्रा को पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन और बसपा के जोन कोआर्डिनेटर ब्रह्मस्वरूप सागर ने हरी झंडी दिखाई। सुरेंद्र पांडेय, अनिल कुमार ने भगवान के जीवन पर प्रकाश डाला। फिल्म स्टार राजपाल यादव को आना था, लेकिन न आने से लोग मायूस हुए। आयोजक मुकेश वाल्मीकि, अनिल, लुकेश, रोहित, रमेश भारती ने बताया कि शोभायात्रा जाटवपुरा जाएगी। कौमी एकता सम्मेलन में मेयर डॉ. आईएस तोमर, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार व अन्य कई शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कालीबाड़ी पर किया शोभायात्रा का स्वागत
युवा लोधी सभा की ओर से गौरव राजपूत ने 51 किलो की फूलों की माला से कालीबाड़ी पर शोभायात्रा का स्वागत किया। इसमें दुर्गेश लोधी, दीपक राजपूत, रवि राजपूत और अन्य शामिल रहे। भाजपा महानगर के मीडिया प्रभारी अमित अरोड़ा ने सिटी सब्जी मंडी पहुंचने पर पुष्पवर्षा की। इसमें पार्षद रंजीत रस्तोगी, मयंक शुक्ला, सचिन मेहरा, अर्पित गोयल व अन्य शामिल रहे। वीरदल ने सीबीगंज इंटर कॉलेज के सामने झांकी और गोष्ठी आयोजित की। इसमें अजय चौहान, नितिन कुमार, मिथुन चौधरी, अमन रत्नाकर व अन्य शामिल रहे। शिव सेना के जिला प्रमुख बंटू सिंह के नेतृत्व में भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा का स्वागत हुआ।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed