{"_id":"5f00cb6c8ebc3e4322364e72","slug":"goa-tour-of-sp-leader-bareilly-news-bly4116130195","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा में सपा नेता की डिस्को पार्टी...बिगड़े बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवा में सपा नेता की डिस्को पार्टी...बिगड़े बोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर के एक सपा नेता का वीडियो वायरल हुआ है कि जिसमें वह गोवा की सड़कों पर स्वास्थ्य विभाग के दो बाबुओं के साथ घूमने के दौरान अमर्यादित भाषा में बातें करते दिख रहे हैं। गोवा में बाबुओं की मौज-मस्ती पर भी इस वीडियो में बात हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी में चर्चा का दौर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले सपा नेता का नैनीताल में भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद उसे पद से हटा दिया गया था।
सपा नेता का यह वीडियो फेसबुक पर 26 जून को ही बनाए गए एकाउंट पर 26 लोगों के साथ टैग करते हुए अपलोड किया गया है जो अब वायरल हो गया है। वीडियो में सपा नेता गोवा की सड़कों पर जिला अस्पताल में तैनात एक बाबू के कंधे पर हाथ रखकर टहलते दिख रहे है। दूसरा बाबू वीडियो बना रहा है। सपा नेता इस दौरान बाबू से कह रहे हैं, मेरी सरकार में तुम सस्पेंड नहीं होगे। वीडियो बना रहा बाबू जवाब देता है, अब इसकी आदत पड़ गई है, कोई फर्क नहीं पड़ता। यह सुनकर सपा नेता के बोल बिगड़ जाते हैं। अमर्यादिक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहते हैं, तुम यहां जो मौज-मस्ती कर रहे हो यही करते रहे तो जरूर बर्खास्त होगे।
बताया जा रहा है कि करीब एक मिनट का यह पुराना वीडियो क्रॉप करके निकाला गया है। बाकी वीडियो में और भी आपत्तिजनक बातें थीं। पार्टी में इसके बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक एक बार पहले भी इस सपा नेता का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद उसे पद से हटा दिया गया था। उधर, जिस नेता पर वीडियो वायरल करने का आरोप है, उसे एक पूर्व विधायक का करीबी बताया जा रहा है। वह ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान पहले भी एक ऑडियो वायरल कर चुका है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पर चाय पीने आने के बाद वह चर्चा में आया था। वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा कि उन्हें ऐसे किसी वीडियो की जानकारी नहीं है। उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देने से भी इनकार कर दिया।